
कन्यादान ही महादान: रामपुर माझा में 21 सर्वजातीय जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह संपन्न, जनप्रतिनिधियों ने दिया नवदंपतियों को आशीर्वाद*

*GR News Network& youtube news Chainal*editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर ।रामपुर माझा चोचकपुर में माँ राजकुमारी देवी सिलाई व प्रशिक्षण केन्द्र के तत्वाधान में कन्यादान ही महादान कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वजातीय 21 जोड़ों के सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चंदौली के सांसद श्री वीरेन्द्र सिंह जी, जंगीपुर के विधायक डा॰ वीरेन्द्र यादव जी और सैदपुर के विधायक अंकित भारती जी ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम को सुशोभित कर नव युगल को आशीर्वाद व शुभकामनाएँ प्रदान किया ।
इस शुभ अवसर पर संस्था के द्वारा प्रत्येक बेटी को मंगलसूत्र, माँग टीका, नथिया, पायल, बिछिया के साथ बेड, आलमारी, सिलाई मशीन, 115 बर्तन का सेट, मिक्सी, प्रेस,कुर्सी, टेबल, गद्दा, कंबल व कपड़े आदि उपहार स्वरूप दिया गया ।
विशेष रूप से संस्था की संस्थापक ज्योतिजयानंद पांडेय, कमलेश यादव , रीना यादव, आंनद यादव, मिथलेश केशरी, ममता यादव, सरिता सर्राफ, वर्षा यादव, सीता पाल व अन्य सहयोगी लोग मौजूद रहे व संस्था के सभी वालंटियर्स इस सफल आयोजन के लिए बधाई के पात्र हैं ।
सभी नव विवाहित जोड़ों को उनके सफल व सुखमय वैवाहिक जीवन की मंगल कामना के साथ संस्था प्रमुख को बधाई व शुभकामनाएँ आप इसी प्रकार सामाजिक कार्यों को सक्रियता से सफलता पूर्वक क्रियान्वित करते रहें ।








