
थाना नंदगंज पुलिस टीम ने नृशंस डबल मर्डर (माँ बेटी की गला रेत कर निर्मम हत्या ) में वांछित ₹25000 का इनामिया पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, जिसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर बरामद।

GRNews Network youtube news Chainal editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 28नवंबर। अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नन्दगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम धरवां में दिनांक 23.11.2026 की रात्रि में मां,बेटी की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमे से सम्बंधित नामजद पुरुस्कार घोषित सातिर हत्यारा सोनू उर्फ परवेज पुत्र स्व0 महमूद निवासी ग्राम श्रीगंज ‘थाना नन्दगंज’ जनपद गाजीपुर को मुखबिर की सूचना पर नन्दगंज पबिमी रेलवे क्रासिंग के बगल से ग्राम दवोपुर जाने वाले कच्चे रास्ते से मुठभेड के बाद अवैध देशी तमंचा, जिन्दा कारतूस व खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त चापड के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया। उपचार हेतु सदर हॉस्पिटल गाज़ीपुर रवाना किया गया।
*गिरफ्तार /घायल अभियुक्त का नाम व पता-*
01. सोनू उर्फ परवेज पुत्र स्व0 महमूद निवासी ग्राम श्रीगंज थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर सियर बिन्द उम्र करीब 40 वर्ष
*बरामदगी*
1. 01 अदद तमंचा .315 बोर
2. 01अदद खोखा कारतूस .315 बोर
3. 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
4. मृतका का मोबाइल फ़ोन
5. घटना में प्रयुक्त चापड़
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
2. उ0नि0 औरंगजेब खॉं थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
3. का0 जमील अंसारी थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
4. का0 रोहित यादव थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर
5. का0 प्रदीप कुमार थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर
6. का0 मो0 उमर थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








