♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*बारोडीह में भगवान परशुराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भव्यता से संपन्न, समाज सेवा और एकजुटता का लिया संकल्प* **तीन दिवसीय विष्णु सहस्रनाम पाठ के बाद वैदिक मंत्रोच्चार से हुई प्राण प्रतिष्ठा, गरीब ब्राह्मणों की शिक्षा, दवा और कानूनी सहायता का समिति ने लिया संकल्प*

 

GRNews Network- youtube news Chainal editor in chief ved Parkash Srivastava

जखनियां (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के बारोडीह ग्राम पंचायत में भगवान परशुराम जी के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ। तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के दौरान विष्णु सहस्रनाम पाठ के बाद वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से भगवान परशुराम जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

 

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को संपन्न कराने के लिए बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से विद्वान ब्राह्मणों का आगमन हुआ। उनके द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। भगवान परशुराम सेवा समिति के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता, सम्मान और संगठन की मजबूती को लेकर भी महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

 

समिति के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट सतीश पाण्डेय ने कहा कि भगवान परशुराम सेवा समिति गरीब ब्राह्मण परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, जरूरतमंदों को दवा और जीवन-यापन में सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर रहेगी। समिति गाजीपुर सहित अन्य जनपदों में भी भगवान परशुराम के मंदिरों का निर्माण कर धार्मिक चेतना और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देती रहेगी।

 

राष्ट्रीय प्रभारी संतोष पाण्डेय ने कहा कि जनपद में किसी ब्राह्मण भाई का मामला न्यायालय से जुड़ा है और वह आर्थिक रूप से कमजोर है, तो समिति उसकी कानूनी पैरवी निःशुल्क करने के लिए आगे आएगी, ताकि आर्थिक अभाव न्याय के रास्ते में बाधा न बने।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज के किसी भी भाई पर संकट आता है या वह किसी समस्या से जूझता है, तो समिति उसके साथ खड़ी होकर हर संभव सहयोग करेगी। संगठन समाज के लोगों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करता रहेगा।

 

वहीं, राष्ट्रीय महासचिव रामप्रवेश मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज का गौरव उसके ज्ञान, संस्कार, तपस्या, त्याग और समाज को दिशा देने की परंपरा में निहित है। कोई टिप्पणी समाज के ऐतिहासिक योगदान और गौरव को कम नहीं कर सकती। ब्राह्मण समाज कल भी अपने ज्ञान और संस्कारों के लिए सम्मानित था, आज भी है और आगे भी अपनी कर्मशीलता, शिक्षा, सदाचार एवं सेवा के माध्यम से पहचान कायम रखेगा।

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित पाण्डेय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट सतीश पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रभारी संतोष पाण्डेय, राष्ट्रीय महासचिव रामप्रवेश मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आमोद प्रकाश पाण्डेय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पुनीत त्रिपाठी, राष्ट्रीय संयोजक मनीष तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. केएन पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वजीत चौबे, जिलाध्यक्ष कमलेश पाण्डेय तथा जिला उपाध्यक्ष गोविन्द पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

समिति पदाधिकारियों ने संदेश दिया कि समाज की असली ताकत एकता, शिक्षा, संस्कार, सेवा और जरूरतमंदों के साथ खड़े होने में है। भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात कर समाज को संगठित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]