♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*मतदाता जोड़ो अभियान के तहत राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत बिंद ने किया ग्रामीणों से संवाद, नवमतदाताओं के फार्म-6 भरकर किया प्रोत्साहित*

GRNews Network youtube news Chainal*editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर। मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत हेतिमपुर, विकासखंड सदर, जनपद गाजीपुर में बूथ संख्या 147 पर मतदाता सूची के निरीक्षण एवं नए मतदाताओं के नाम जोड़ने को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत बिंद ने सहभागिता करते हुए उपस्थित माताओं-बहनों एवं ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के प्रति जागरूक किया।

 

इस दौरान डॉ. संगीता बलवंत बिंद ने मतदाता सूची का निरीक्षण किया तथा पात्र नागरिकों को नाम जुड़वाने एवं आवश्यक संशोधन कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है और किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में छूटना नहीं चाहिए।

 

कार्यक्रम के दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नवमतदाता पंकज कुमार पासी एवं अभिषेक कुमार पासी का पंजीकरण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत बिंद ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पर ही उनका फार्म-6 भरवाया। इस पहल के माध्यम से उन्होंने युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ने और अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

 

डॉ. संगीता बलवंत बिंद ने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आमजन से सीधे संवाद कर मतदाता सूची को अधिक समावेशी एवं अद्यतन बनाने के प्रयासों को आगे बढ़ाया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]