
देश विदेश सहित स्थानीय खबरों से रूबरू कराते है कर्मयोगी : मन्नू सिंह फ़ोटो :कर्मयोगियों को सम्मानित करते मन्नू सिंह :

G R News Network Editor In Chief Ved Prakash Srivastava
दिलदारनगर (गाजीपुर) : कस्बा निवासी समाजसेवी जनार्दन प्रजापति के आवास पर शुक्रवार की दोपहर विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने दर्जन कर्मयोगियों को ठंड में गर्म वस्त्र वितरण किया।जिससे कर्मयोगी गदगद हो गए।वही पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
मन्नू सिंह ने कहा कि कर्मयोगी ठंड, गर्मी या बरसात का मौसम हो वह सुबह में ही साईकिल से अखबार वितरित कर देश विदेश सहित स्थानीय खबरों से रूबरू कराते है।
ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान हर हाल में होना चाहिए।कोरोना काल इसका उदारण है।उस महामारी के समय जहां लोग अपने घरों से नहीं निकलते थे तो यह कर्मयोगी अपनी जान की परवाह किए बिना देश विदेश की
खबरों को पहुंचाते हैं।यह बहुत ही कठिन कार्य है।वही समाज के प्रति पत्रकारों की भूमिका भी कम नहीं है।यह भी क्षेत्र की समस्याओं को अपने अखबारों,चैनलों ,पोर्टलों के माध्यम से शासन प्रशासन तक पहुंचाते हैं।पत्रकार भी समाज का सजग प्रहरी है।घर परिवार सहित सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी इनको करना रहता है इसलिए यह समाज में सम्मानित होते है।इनका सम्मान भी होना चाहिए।इस मौके पर ,उर्मिलेश पांडेय, चंद्रभान सिंह,अनिल यादव ,डॉ प्रेम,हैदर अली व कर्मयोगी सुखदेव प्रजापति ,जनार्दन गुप्ता ,जरमेश, सलामु ,विशाल यादव ,संकल्प पटवा ,पशुपति पाल आनंद प्रजापति ,भोलू गुप्ता आदि लोग रहे।







