♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो कीनिर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण का चला अभियान*

GRNews network &Youtube news channel  editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर 28 नवंबर 2026 (सू0वि0)- निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में अर्हता तिथि 01-01-2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के अंतर्गत आज दिनांक 28 नवंबर 2026 को जनपद गाजीपुर के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया।

इस दौरान जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) उपस्थित रहे। उन्होंने मतदाताओं को निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने, अपात्र नामों को विलोपित कराने तथा नाम एवं अन्य प्रविष्टियों में संशोधन कराने के लिए निर्धारित प्रपत्रों-फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस दौरान पात्र नागरिकों को आवश्यकतानुसार प्रपत्र वितरित किए गए तथा भरे हुए प्रपत्र प्राप्त किए गए। अभियान के दौरान नागरिकों ने 17 नवंबर 2026 को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली में अपने नाम एवं अन्य विवरणों का भी सत्यापन किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन में संबंधित ईआरओ, एईआरओ द्वारा बूथों पर जाकर विशेष अभियान दिवस अंतर्गत मतदाता पंजीकरण कार्यों, आलेख्य मतदाता सूची की उपलब्धता आदि का निरीक्षण भी किया गया।

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया है कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो वह फॉर्म-6 भरकर नाम शामिल कराने हेतु आवेदन कर सकता है। मतदाता सूची में पहले से दर्ज नाम, पते अथवा अन्य विवरण में संशोधन करने तथा निवास परिवर्तन की स्थिति में फॉर्म- 8 के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। नियमानुसार किसी अपात्र अथवा मृतक मतदाता का नाम सूची से हटाने हेतु फार्म-7 के माध्यम से आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]