
मिट्टी की महक व शिव तांडव कार्यक्रम ने मोहा मन

G R News Network Editor In Chief Ved Prakash Srivastava
दिलदारनगर (गाजीपुर) : देहवल गांव स्थित सनबीम स्कूल में वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ओमप्रकाश सिंह तथा आशीष राय सीओओ (ऑपरेशन एंड रेसिडेंशियल अफेयर) सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं तुलसी वेदी पूजन से किया गया।विद्यालय की शैक्षणिक व शिक्षा संबंधी प्रत्येक कार्यों तथा उनसे संबंधित वर्ष भर की गतिविधियों का आँकड़ा और अन्य उपलब्धियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार साव, आकांक्षा तथा आरव राज पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत किया गया।सत्र 2027-28 में प्रवेश दिनांक प्रारम्भ की जानकारी दी।
संगीत विभाग स्वरगुंजन से छात्रों ने अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के नन्हे-नन्हे बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 3 से 5 के बच्चों द्वारा सनशाइन स्पार्कल्स से बच्चों ने अपनी प्रतिभा से कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनसमूह का मन मोह लिया। अल्फाज़ के कार्यक्रम ने चार चाँद लगा दिए। वाइब्रेंट सोल ऑफ गुजरात में कक्षा नर्सरी से कक्षा केजी-2 के छोटे बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी जनसमूह का मन मोह लिया। ट्रिनिटी ऑफ पावर में कक्षा 8 से 12 तक के बच्चों की प्रस्तुति ने मंच पर समाँ बाँध दिया। मिट्टी की महक, शिव तांडव आदि कार्यक्रमों में उपस्थित सभी बच्चों ने जनसमूह का मन मोह लिया। गीतों और नृत्यों के आयोजन ने सभी को भावविभोर कर दिया। योगा और पिरामिड का प्रदर्शन भी कार्यक्रम का आकर्षण रहा। छात्रों का आत्मविश्वास मंच पर स्पष्ट दिखाई दे रहा था। अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की।
मुख्य अतिथि आशीष राय सीओओ (ऑपरेशन एंड रेसिडेंशियल अफेयर) सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स ने अपने सकारात्मक विचारों से छात्रों में ऊर्जा का संचार करते हुए छात्रों एवं अभिभावकों से कहा कि सनबीम दिलदारनगर आपकी आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा, इसका मैं पूरा भरोसा देता हूँ।विशिष्ठ अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि सनबीम दिलदारनगर का शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, अपितु हर एक क्षेत्र में अत्यंत विशिष्ट स्थान है। यह आगे चलकर इस क्षेत्र में शिक्षा की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य सभी क्षेत्रों को परिपूर्ण करेगा। कार्यक्रम की इस रंगत में हमारे मुख्य अतिथि श्री आशीष राय जी ने अपने सकारात्मक विचारों से छात्रों में ऊर्जा का संचार करते हुए छात्रों एवं अभिभावकों से कहा कि सनबीम दिलदारनगर आपकी आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा, इसका मैं पूरा भरोसा देता हूँ।अंत में विद्यालय के चेयरमैन केपी सिंह ने वार्षिकोत्सव में आए हुए मुख्य अतिथियों सहित सभी अभिभावकों व छात्रों, अध्यापकों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एवं उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के द्वारा किया गया।इस अवसर पर वाइस चेयरपर्सन शोभा सिंह, डायरेक्टर नवीन सिंह, प्रवीण सिंह, स्मिता सिंह,, डीन तहसीन आबिदी व समस्त कोऑर्डिनेटर, सनबीम गाजीपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना कुमारी सहित अन्य रहे।





































