
*बीट पुलिसिंग किसी भी पुलिस व्यवस्था की रीढ़ है*पुलिस अधीक्षक**

GRNews Network editor in chief Ved prakash Srivastava
गाज़ीपुर। दिनांक *07.12.2025* को मुख्य रूप से *बीट पुलिसिंग* की अवधारणा और उसकी व्यावहारिक महत्ता पर केंद्रित था पुलिस अधीक्षक ने आरक्षियों को विस्तारपूर्वक बताया कि बीट पुलिसिंग किसी भी पुलिस व्यवस्था की रीढ़ है और यह न केवल अपराध नियंत्रण में सहायक है, बल्कि आम जनता के साथ पुलिस के संबंधों को मजबूत करने का भी सबसे प्रभावी माध्यम है।
*मुख्य बिंदु:*
. *कम्युनिटी कनेक्ट* पुलिस अधीक्षक ने जोर दिया कि आरक्षी ही जनता के साथ पुलिस का पहला संपर्क होते हैं । उन्हें अपने निर्धारित बीट क्षेत्र में रहने वाले लोगों से सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने चाहिए ।
. *सूचना संकलन* : प्रभावी बीट पुलिसिंग के माध्यम से अपराध और अपराधियों के संबंध में विश्वसनीय और समय पर सूचना संकलित करने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया।
. *समस्या समाधान:* आरक्षियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने बीट क्षेत्र की छोटी-छोटी समस्याओं का तुरंत संज्ञान लें और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही हल करने का प्रयास करें, ताकि वे बड़ी कानून-व्यवस्था की समस्या न बनें ।
. *सक्रिय उपस्थिति* : बीट क्षेत्र में पुलिस की नियमित और सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने के महत्व को रेखांकित किया गया ताकि असामाजिक तत्वों में भय और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी रहे ।
पुलिस अधीक्षक ने आरक्षियों को यह भी समझाया कि बीट पुलिसिंग केवल गश्त तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उत्तरदायित्व की भावना और जन-सेवा के समर्पण का प्रतीक है । उन्होंने सभी आरक्षियों को निर्देशित किया कि वे इस प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए अपने-अपने बीट क्षेत्रों में इसे प्रभावी ढंग से लागू करें । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद,क्षेत्राधिकारी लाइन एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








