
थाना रामपुर माँझा पुलिस ने धारा 498ए, 304बी,328 भा0द0वि0 एवं 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गाज़ीपुर 10अक्टूबर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेश के क्रम मेंल अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में गत दिनांक 09.10.2023* को थानाध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 सुरेश कुमार मिश्र थाना रामपुर माँझा मय हमराह के द्वारा वांछित अभियुक्त *मनोज यादव पुत्र स्व0 चन्द्रमा यादव नि0 ग्राम पट्टी चित्तौली(खांवपुर)* थाना रामपुर मांझा गाजीपुर को बाद मिलने मुखबीर खास की सूचना पर देवकली हाईवे पर चाय की दुकान के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में अभियुक्त उपरोक्त को अग्रेतर कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है








