♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

साधना स्थली जमानिया में सप्त ऋषि महर्षि जमदग्नि की मूर्ति का वैदिक मंत्रों के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

GRNews Network & youtube News Chainal*। editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर। उत्तर वाहिनी मां गंगा के किनारे आदि काल की प्रमाणिकता समेटे आध्यात्मिक बौद्धिक एवं ऐतिहासिक जमानिया की धरती

पर रविवार को सप्तऋषि महर्षि जमदग्नि की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूरी भव्यता के साथ संपन्न हुई।ब्लॉक तिराहे के पास नगरपालिका की तरफ से करोड़ों की लागत से बनाए गए स्मारक स्थल में वाराणसी के ब्राह्मणों द्वारा यह अनुष्ठान संपन्न होते हैं पूरा परिसर महर्षि जमदग्नि के जयकारों से गूंज उठा। पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

धार्मिक और पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऐतिहासिक नगरी जमानियां रविवार को एक नए अध्याय से जुड़ी।वर्षो से सप्तऋषि महर्षि जमदग्नि की मूर्ति स्थापना का सपना भी साकार हो गया।तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के दूसरे दिन प्रधान आचार्य ज्योतिषाचार्य पंडित शैलेश उपाध्याय ने संयोजक व नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता व उनकी पत्नी गीता और पूर्वांचल में ब्राह्मणों के आदर्श के प्रतीक पंडितबालकृष्ण त्रिवेदी सहित अन्य से पूजन-अर्चन कराया। इसके बाद यज्ञ आचार्य दिनेश शुक्ला ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन संपन्न कराया। मूर्ति का दूध से स्नान और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात पट खोले गए।कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि जमानियां महर्षि जमदग्नि की तपोभूमि रही है और आज मूर्ति स्थापना से यहां की जनता इस महान ऋषि के ऋण से मुक्त हो गई है। बालकृष्ण त्रिवेदी ने कहा कि यह क्षेत्र कण-कण में महर्षि जमदग्नि से जुड़ा है और यह ऐतिहासिक कार्य हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज हो गया है। इस आयोजन के अंतिम दिन सोमवार को विशाल भंडारे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ इसका समापन होगा।

 

परम पूज्य सप्तऋषि भगवान जमदग्नि जी की विशेष कृपा से, मुझे उनके भव्य स्थल और पावन प्रतिमा के निर्माण का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं है, बल्कि हमारी प्राचीन संस्कृति, त्याग और तपोबल के प्रति एक छोटी सी सेवा है इस स्थल का निर्माण हमारी आने वाली पीढ़ियों को ऋषि संस्कृति और उनके महान विचारों से जोड़ने का एक प्रयास है भगवान जमदग्नि जी का यह स्थल समाज में शांति, सद्भावना और ज्ञान का केंद्र बनेगा।”

 

चन्दन कुमार राय,जूनियर इंजीनियर नगर पालिका जमानियां

मूर्ति स्थापना के समय में योगी आनंद जी महाराज,बाल कृष्ण त्रिवेदी,पूर्व विधायक सुनीता सिंह,सानंद सिंह,ब्रज भूषण दुबे,विनीत तिवारी,विकास चौबे,निमेष पांडेय,मोनू तिवारी,पीयूष कांत दुबे,अभिषेक तिवारी,उमेश चंद्र पांडेय,शिवम दुबे,तारकेश्वर वर्मा,विजयशंकर राय, अरविंद राय, संतोष निगम,संतोष राय, संजीत यादव, अनिल गुप्ता आदि लोग रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]