
*मामला कमिश्नर कानपुर नगर का* **पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन* **पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान की उठी मांग* **पत्रकारों पर कथित दुर्भावना पूर्ण मुकदमे दर्ज किए जाने को लेकर पत्रकारों में आक्रोश, *स्वतंत्र पत्रकारिता की रक्षा के लिए एकजुट होकर उठाई आवाज**

*GRNEWS Network & youtube News Chainal editor in chief ved Parkash Srivastava
कानपुर। पत्रकारों के साथ हो रही अभद्रता, मारपीट, धमकी और कथित रूप से दुर्भावनापूर्ण मुकदमे दर्ज किए जाने के विरोध में पत्रकारों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्र पत्रकारिता की रक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शन में शामिल पत्रकारों एवं अन्य लोगों ने इन घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। पत्रकार अपनी लेखनी और समाचारों के माध्यम से समाज की समस्याओं को उजागर करने, आम जनता की आवाज जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने तथा शासन-प्रशासन का ध्यान जनहित से जुड़े मुद्दों की ओर आकर्षित करने का कार्य करते हैं।








