
**प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही वाराणसी में एयरपोर्ट का देखने का सुअवसर प्राप्त हुआ हुआ*। **एयरशो से राष्ट् ने देखा भारत की शक्ति एवं कौशल का प्रदर्शन* __*प्रमोद वर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ

*GRNEWS Network & youtube News* *Chainal*editor in chief ved Parkash Srivastava वाराणसी 25 अक्टूबर । नमो घाट पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ (Wings Over Ganga) एयर शो में व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा सहित उनके साथ अनेक लोगो ने उपस्थित होकर शो में आये भारतीय वायुसेना, थल सेना और नौसेना के करीब 100 विमानों का करतब देखा। राफेल, सुखोई, तेजस, मिराज, जगुआर, चिनकू, अपाचे, रुद्र और चेतक सहित कई विमानों, हेलिकॉप्टर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में अपने करतब दिखाये जिसको देखकर आसपास व सदूर से आये लोग देखकर मन्त्र मुग्ध हो गये और अपने वायुसेना पर गर्व महसूस किया। इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि देश अपनी वायुसेना की मारक क्षमता, अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों और तकनीकी कौशल को दुनिया के सामने प्रदर्शित करता है। इससे वैश्विक स्तर पर देश की सैन्य धाक जमती है और मित्र देशों के साथ रक्षा संबंध मजबूत होते हैं।
एयर शो देखने के लिए लाखों की संख्या में दर्शक और विदेशी प्रतिनिधि आते हैं। इससे पर्यटन, होटल इंडस्ट्री, ट्रांसपोर्ट और स्थानीय छोटे-बड़े व्यवसायों को बहुत बड़ा आर्थिक लाभ होता है।
एयर शो में दुनिया भर की रक्षा कंपनियां और विमान निर्माता शामिल होते हैं। यहाँ अरबों डॉलर के बिजनेस एग्रीमेंट, टेक्नोलॉजी शेयरिंग और विमानों की खरीद-बिक्री के सौदे होते हैं।
युवाओं के लिए प्रेरणा: आसमान में हैरतअंगेज करतब देखकर युवाओं और बच्चों में एविएशन (विमानन), साइंस और डिफेंस सेक्टर में करियर बनाने का आकर्षण और प्रेरणा पैदा होती है।
रोजगार के अवसरों का सृजन: इतने बड़े आयोजनों के प्रबंधन, सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलता है।
अपने देश के जांबाज पायलटों और स्वदेशी विमानों (जैसे तेजस) की ताकत देखकर नागरिकों में देशभक्ति, गर्व और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भरोसा बढ़ता है।वर्मा ने कहा कि हमलोगों का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण वाराणसी में एयर शो देखने का सुअवसर प्राप्त हुआ।








