♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान – प्रमोद वर्मा*

G R News editor in chief ved Parkash Srivastava
स्थानीय जखनिया गाज़ीपुर। आज मन की बात प्रधानमंत्री के साथ का 129वॉ एपिसोड रेडियो के माध्यम से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में जखनिया विधानसभा के बूथ संख्या 209, 210 पर पंचायत भवन जखनिया पर सुना गया। उक्त अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ साल 2025 का आखिरी एपिसोड था। इस दौरान पीएम मोदी ने बीते साल की बड़ी उपलब्धियों को याद किया और आने वाले वर्ष 2026 की चुनौतियों, संभावनाओं और विकास पर खुलकर बात की।
वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतुत्व में भारत ने हर क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान। अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ही दिनों में नया साल 2026 आने वाला है और पूरा साल आंखों के सामने घूम रहा है। उन्होंने कहा कि 2025 ने देश को कई ऐसे पल दिए, जिन पर हर भारतीय को गर्व हुआ। देश की सुरक्षा, खेल, विज्ञान, अंतरिक्ष और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत ने अपनी मजबूत छाप छोड़ी।भारत ने विज्ञान और अंतरिक्ष में भी बड़ी छलांग लगाई, कुंभ और राम मंदिर के आयोजन बने गौरव का प्रतीक, भारत ने सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया और ऑपरेशन सिंदूर भारतीयों के लिए गर्व का विषय बना। देश-विदेश से भारत माता के प्रति प्रेम और एकता की भावना देखने को मिली यही जज्बा वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर भी दिखा। खेलों में रहा भारत का शानदार प्रदर्शन, उन्होंने ने कहा भारत के युवा विकसित भारत के सबसे बड़ी ताकत है उन्होंने अंतरिक्ष कृषि उद्योग और रक्षा क्षेत्र में भी प्रगति का भी उल्लेख किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, धर्मेंद्र चौरसिया, विजय गुप्ता, अमन मद्धेशिया, सीमा देवी, अर्चना मद्धेशिया, तेतरा देवी, नीलम देवी, रीता देवी, संतोष यादव, सुमन देवी, प्रमोद यादव, टोनू गुप्ता, सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]