♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अभईपुर में रात्रिकालीन कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, नौवली ने 34 रनों से जीता उद्घाटन मुकाबला

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava

जमानियां (गाजीपुर) कोतवाली क्षेत्र के अभईपुर गांव स्थित खेल मैदान में मंगलवार की रात्रि राठौर स्पोर्टिंग क्लब अभईपुर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रात्रिकालीन कैनवस फुल बाउंड्री क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष स्व नयन प्रकाश सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला जमानियां कस्बा और नवली के बीच खेला गया।नवली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 117 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमानिया कस्बा की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और निर्धारित ओवरों में 83 रन ही बना सकी। इस प्रकार नवली की टीम ने 34 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता में विजयी आगाज किया।मैच के दौरान नवली के बल्लेबाज दिव्य प्रकाश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 68 रनों की दमदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया। उनकी बल्लेबाजी ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया और टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया तथा स्व नयन प्रकाश सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है।इस अवसर पर आयोजक समिति के सदस्य, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला और मैदान तालियों की गूंज से गूंजता रहा।आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के आगामी मैचों में भी क्षेत्र की कई मजबूत टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे खेल का रोमांच और भी बढ़ेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]