♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गहमर ट्रिपल मर्डर कांड: 50 हजार का इनामी मुख्य आरोपी अमित सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर*

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava

 

गाजीपुर/सेवराई : गहमर क्षेत्र के बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर कांड में बड़ी प्रगति सामने आई है। मामले के मुख्य आरोपी एवं 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमित सिंह ने मंगलवार को गाजीपुर स्थित सीजीएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के लगातार बढ़ते दबाव के बीच आरोपी ने यह कदम उठाया।

गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने सरेंडर की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। संभावित ठिकानों पर छापेमारी और सख्त निगरानी के चलते आरोपी पर शिकंजा कसता जा रहा था।

गहमर क्षेत्र में हुए इस सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर कांड के बाद से ही पुलिस सक्रिय थी। अब तक इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी अमित सिंह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की तलाश में कई टीमों का गठन किया गया था और लगातार छापेमारी की जा रही थी। गिरफ्तारी का खतरा बढ़ता देख अंततः आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया।

घटना के बाद से क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल था। मुख्य आरोपी के आत्मसमर्पण के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने कहा है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है तथा अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी को कानून के दायरे में लाया जाएगा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]