
गाजीपुर,नारी शक्ति वंदन बिल पारित न होने के विरोध में भाजपा नगर मंडल द्वारा महिला जन आक्रोश रैली अभियान। *विपक्ष के रवैये पर आक्रोश एवं पुतला दहन*। **चंद्र कुमार तिवारी ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर

GRNews Network & Brodcast centre* editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर, 05 मई 2026।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित न होने के विरोध में भाजपा गाजीपुर नगर मण्डल द्वारा आज न आमघाट स्थित गांधी पार्क में “महिला जन आक्रोश अभियान” के अंतर्गत मण्डल जन आक्रोश मार्च, पदयात्रा एवं पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के रवैये के प्रति अपना तीव्र आक्रोश व्यक्त किया।
इस अवसर पर काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज कुशवाहा ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिसका विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को राजनीति और समाज में समान भागीदारी प्रदान करना है। ऐसे महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध विपक्ष द्वारा करना नारी सम्मान के खिलाफ बताया गया।
इस दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और नारों के साथ पदयात्रा करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इसके पश्चात प्रतीकात्मक रूप से विपक्ष का पुतला दहन भी किया गया। पूरे आयोजन के दौरान “नारी सम्मान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा।
इस जन आक्रोश मार्च में भाजपा जिला मंत्री श्रीमती किरण सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती साधना राय, नगर अध्यक्ष सुश्री प्रीति गुप्ता सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इनके अलावा श्री विनोद अग्रवाल, सभासद एवं प्रतिनिधियों में मीनू मौर्या, कुसुम बिंद, सुनील वर्मा, कुंवर रूपेश सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, माया सिंह, लालसा भारद्वाज, करुणा श्रीवास्तव, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, दीपक जायसवाल, अभिनव सिंह छोटू, सोनू गुप्ता, गोपाल जी वर्मा, शुभ्रांशु राय, पूनम राय, श्याम चौधरी और भानु केशरी समेत लोग शामिल हुए।







