
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन के अवसर पर सर्व वैश्य समागम द्वारा लायंस क्लब वाराणसी गंगा के सहयोग से नींबू के शरबत का वितरण और दिया गया गमछा ||*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन के अवसर पर मंगलवार को सर्व वैश्य समागम द्वारा लायंस क्लब वाराणसी गंगा के सहयोग से लगभग 5000 से ज्यादा लोगों को मैदागिन चौराहे पर स्थित बीसू जी मंदिर के नीचे नींबू के शरबत का वितरण दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक किया गया | शरबत वितरण में संयोजक पिंकू अग्रहरि, दीपक अग्रवाल,आलोक शाह,रविंदर सेठ,इन्दु भूषण गुप्ता का विशेष सहयोग रहा | दीपक अग्रवाल पूर्व लायन गवर्नर ने बताया कि इस समय वाराणसी में भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है उसको देखते हुए यह आयोजन रखा गया है और आगे इसका क्रम चलता रहेगा |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर वैश्य समाज अग्रवाल समाज के द्वारा शाम को विधु जी मंदिर के नीचे ढोल नगाड़े बजे के साथ फूल मालाओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी का स्वागत एवं सम्मान किया गया |
उक्त अवसर पर संतोष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल,आलोक शाह,डॉ रितु गर्ग, संतोष जी आढ़त वाले,इन्दु भूषण गुप्ता,संतोष कर्णघंटा,पिंकू अग्रहरि,प्रदीप प्रजापति,अशोक मौर्य, विनोद जायसवाल,अनिल जैन आदि सदस्यों ने सम्मान एवं स्वागत किया |








