गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: विशेष अभियान के तहत 48 वारंटी एवं 08 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार (कुल 56 गिरफ्तारियां)*

GRNews Network & YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर ।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष धर-पकड़ अभियान के क्रम में आज दिनांक 24.09.2026 को गाजीपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू (NBW) के अनुपालन तथा वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न थानों द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 08 वांछित तथा 48 वारंटी (कुल 56 अभियुक्तों) को गिरफ्तार किया गया।
*थानावार गिरफ्तारी का विवरण:*
थाना रामपुर मांझा – 02 वारंटी (कुल: 02)
थाना भुड़कुड़ा – 01 वारंटी (कुल: 01)
थाना दुल्लहपुर – 01 वांछित (कुल: 01)
थाना नन्दगंज – 03 वारंटी (कुल: 03)
थाना मुहम्मदावाद – 01 वांछित (कुल: 01)
थाना करीमुद्दीनपुर – 01 वारंटी (कुल: 01)
थाना भांवरकोल – 01 वारंटी (कुल: 01)
थाना जमानिया – 03 वांछित, 01 वारंटी (कुल: 04)
थाना दिलदारनगर – 01 वारंटी (कुल: 01)
थाना गहमर – 05 वारंटी (कुल: 05)
थाना सुहवल – 04 वारंटी (कुल: 04)
थाना रेवतीपुर – 04 वारंटी (कुल: 04)
थाना नगसर – 02 वारंटी (कुल: 02)
थाना सैदपुर – 04 वारंटी (कुल: 04)
थाना सादात – 03 वारंटी (कुल: 03)
थाना बहरियाबाद – 02 वांछित (कुल: 02)
थाना कासिमाबाद – 01 वांछित, 02 वारंटी (कुल: 03)
थाना मरदह – 01 वारंटी (कुल: 01)
थाना नोनहरा – 03 वारंटी (कुल: 03)
थाना बिरनो – 10 वारंटी (कुल: 10)
सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। गाजीपुर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार का अभियान लगातार जारी रहेगा।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*





