
2 करोड़ की हेरोइन सहित तीन गिरफ्तार बोलेरो भी बरामद एएनटीएफ और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई*

GRNews Network & YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर : वाराणसी-गोरखपुर-महराजगंज हाईवे के तिराहे के पास गुरुवार को एएनटीएफ और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 1.15 किलोग्राम हेरोइन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बोलेरो भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, एएनटीएफ प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह और कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक टीम के साथ हाईवे के तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बोलेरो सवार राकेश यादव उर्फ गामा (38), कृष्ण बिहारी उर्फ पिंटू प्रजापति (26) और रीना यादव (30) को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से 1.15 किलोग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा संख्या 723/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29/60 में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश यादव सरैया पोस्ट छावनी लाइन, कृष्ण बिहारी तुलसीपुर छावनी लाइन और रीना यादव गौसपुर, मोहम्मदाबाद की निवासी है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।






