♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

“बाढ़ व कटान को लेकर डीएम गाजीपुर ने किया समीक्षा बैठक, कहा- अधिकारी स्‍थलीय निरीक्षण कर समस्‍याओ को करें दूर*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर। जिलाधिकारी  आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में आगामी बरसात के मौसम में सम्भावित बाढ़ एवं  कटान आदि से बचाव एवं सुरक्षा के दृष्टिगत बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने जनपद में बाढ़ के लिहाज से  अतिसेवदनशील’, संवेदनशील गॉवो के आस-पास के इलाकों में सम्भावित बाढ़ से पूर्व की गयी तैयारियों की गहन समीक्षा करते हुए बंधो, बाढ़ चौकियो, आश्रय स्थलो, बाढ़ के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों आदि के बारे में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता देवकली पम्प कैनाल ने सम्भावित बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत अब तक की तैयारियों के बारे में अवगत कराया।  जिलाधिकारी ने जनपद के  तहसीलो के उप जिलाधिकारीगण को अपने-अपने तहसीलों में बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत किये जा रहें प्रबन्धों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय लोगो से किसी भी सम्भावित समस्या के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर इसका निस्तारण सुनिश्चित करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रो में शत प्रतिशत हैण्ड पम्पो को क्रियाशील रखते हुए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता”आदि से सम्बंधित बिन्दुओं पर सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया।  जिलाधिकारी ने बाढ़ की सम्भावना से प्रभावित पशुओं हेतु कैम्प की व्यवस्था के साथ उचित देख-रेख, पशुओं के भूसा चारे की व्यवस्था आदि से सम्बंधित बिन्दुओं पर जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बंधित को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ की स्थिति में विभिन्न प्रकार की संक्रमणों आदि की सम्भावना काफी बढ़ जाती है इसलिए इससे बचाव के उपायो को पहले से ही सुनिश्चित कर लिया जाए तथा संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक और जीवन रक्षक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बैठक में इस वर्ष लू प्रकोप (हीट वेव) से बचाव एवं राहत के लिए कोल्ड रूम में ही लू से प्रभावित व्यक्तियों को रोकने की व्यस्था किया जाय। लू के प्रकोप से बचाव हेतु ‘क्या करे-क्या न करें’ से सम्बंधित जानकारियों का प्रचार-प्रसार करने सहित अन्य सम्बंधित विभाग द्वारा तैयार किये गये कार्य योजना पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि मृत्यु का कारण ‘लू‘ होने पर सरकार द्वारा 04 लाख की अहैतुक सहायता देय है। इस हेतु पोस्टमार्टम अवश्य कराया जाय’ जिससे की स्पष्ट हो सके कि मृत्यु का कारण लू ही है। मृत्यु का कारण स्पष्ट नही होने की दशा में अहैतुक सहायता देय नही होगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , सम्बन्धित उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी,  एवं अन्य अधिकारीगण  उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]