
बाबा गुणेश्वरनाथ का भव्य श्रृंगार व विशाल भण्डारा धूमधाम से सम्पन्न*

GRNews Network YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर। नगर के मध्य स्थित महाजनटोली के बाबा गुणेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर विशाल भण्डारे का आयोजन धूमधाम से किया गया। इसकी जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी निर्मल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भाद्रपद मास में बाबा गुणेश्वरनाथ महादेव का भक्तो के माध्यम से आकर्षक रूप श्रंगार व साज सज्जा कर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन मे भक्तो ने भजन किर्तन कर सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन देर रात्रि तक चलता रहा। जिसमें शामिल हजारो भक्तो प्रसाद वितरण कर बाबा आर्शिवाद ग्रहण करते रहे। इस विशाल भण्डारे में पुष्पा मिश्रा, सुनीता, कोमल गिरी, शिवाजी, द्रोपती गुप्ता, मीना श्रीवास्तव, गिरजा तिवारी, गंगा चौबे, सरिता श्रीवास्तव, सरदार राजन सिंह, रोहित, नागमणी मिश्रा, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, बच्चा तिवारी, अभिषेक मिश्रा, मोहन तिवारी, राजेश केडिया, मनीष, राजेन्द्र यादव सहित हजारो श्रद्धालू उपस्थित रहे।








