
बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित, प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी**

*GR news Network & YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर 06 सितंबर 2026 (सू0वि0)- जनपद गाजीपुर में बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की सहायता के लिए जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में माननीय विधान परिषद सदस्य श्री विशाल सिंह ‘चंचल’ ने विकासखंड करंडा स्थित दीनापुर बाढ़ शरणालय में करीब 250 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।
इस दौरान ग्राम लखनचंदपुर कला, गद्दोगाड़ा, सोल्हनपुर एवं तुलसीपुर के बाढ़ प्रभावित परिवारों को बाढ़ राहत किट प्रदान की गई। राहत सामग्री प्राप्त होने पर प्रभावित परिवारों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए विकासखंड जमानिया के ग्राम पंचायत गायघाट में ब्लीचिंग पाउडर एवं चूना का छिड़काव कराया गया। इसके साथ ही गायघाट एवं हसनपुर नसीरपुर में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री एवं राहत किट का वितरण कराया गया।
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वेद सिंह चौहान द्वारा तहसील मोहम्मदाबाद के गौसपुर घाट का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति एवं राहत कार्यों का जायजा लिया गया। वहीं, उपजिलाधिकारी जमानिया द्वारा कल्याणचक एवं लखीमपुर क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। सैदपुर में भी राहत सामग्री का वितरण कराया गया, जबकि रेवतीपुर में पशुओं के लिए भूसा वितरित किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित परिवारों को आवश्यकतानुसार राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वच्छता, स्वास्थ्य, पशु चारा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
जनपद में बाढ़ के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता के साथ लगातार जारी हैं।







