♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा द्वारा जारी निर्देश के क्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को किया जाएगा सम्मानित*15 फरवरी2027 से 15 मार्च के बीच में किया जाएगा पुरस्कार वितरण*

GRNews Network & YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava

गाजीपुर 08 सितम्बर, 2026 (सू0वि0)- महा निदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जनपद गाजीपुर के समस्त परिषदीय विद्यालयों में पीएम श्री विद्यालयों को छोड़कर वार्षिकोत्सव के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह पुरस्कार वितरण समारोह 15 फरवरी 2027 से 15 मार्च 2027 के मध्य आयोजित किया जाएगा। समारोह का उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की शैक्षिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सक्रिय सदस्यों को सम्मानित करना है।

पुरस्कार वितरण समारोह में प्रत्येक कक्षा से विगत परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक-एक छात्र/छात्रा, प्रत्येक कक्षा से सर्वाधिक उपस्थिति वाले एक-एक छात्र/छात्रा तथा खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्रा को सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के एक-एक अभिभावक तथा विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों के एक अभिभावक को भी सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय प्रबंध समिति के उन सक्रिय सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने नियमित रूप से एसएमसी की बैठकों में प्रतिभाग करने के साथ विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान किया है।

समारोह में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहन के लिए यथासंभव टॉफी, चॉकलेट एवं स्टेशनरी सामग्री का वितरण भी किया जाएगा।

निर्देशों के अनुसार पुरस्कार वितरण हेतु विद्यालय स्तर पर लंच बॉक्स, पानी की बोतल, ट्रॉफी, ड्रॉइंग नोटबुक, कैनवास एवं वाटर कलर, ज्योमैट्रिक बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, पेन, कहानी की पुस्तक एवं महान विभूतियों के जीवन चरित्र पर आधारित पुस्तकें आदि सामग्री क्रय की जा सकती है। अभिभावकों के सम्मान हेतु शॉल, मोमेंटो एवं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हरित पौधे भी दिए जा सकते हैं।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों एवं समस्त अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए आयोजन से दो दिन पूर्व व्यक्तिगत रूप से तथा बच्चों द्वारा निर्मित निमंत्रण कार्ड के माध्यम से आमंत्रण दिया जाएगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजीपुर उपासना रानी वर्मा ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पुरस्कार वितरण समारोह का गरिमापूर्ण एवं प्रभावी आयोजन सुनिश्चित किया जाए तथा अधिक से अधिक अभिभावकों एवं समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

……………………….

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्राचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]