
*जमानिया के बडेसर घाट पर सुरक्षित बैरिकेटिंग न होने से बड़ा हादसा, दादा के अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा; 24 घंटे बाद भी तलाश जारी* (गाजीपुर)

GRNews Network & YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बडेसर गंगा घाट पर 5 सितंबर को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अपने दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक गंगा नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना को 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और बैरिकेटिंग न होने को लेकर गहरा आक्रोश है।दाह संस्कार के बाद स्नान करते समय डूबा युवकजानकारी के अनुसार, युवक अपने परिजनों के साथ दादा के दाह संस्कार के लिए बडेसर घाट आया था। सुबह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, परंपरा के अनुसार युवक घाट पर गंगा नदी में स्नान करने के लिए उतरा। इसी दौरान अचानक गहरे पानी का अंदाजा न होने और घाट पर सुरक्षा के लिए कोई उचित बैरिकेटिंग न होने की वजह से वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और गहरे पानी में समा गया।24 घंटे बाद भी लापता, सर्च ऑपरेशन जारीयुवक को डूबता देख वहां मौजूद परिजनों और स्थानीय लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। राहत एवं बचाव टीम और स्थानीय गोताखोर लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, लेकिन तेज बहाव के कारण अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घाट की व्यवस्था पर उठे सवालस्थानीय ग्रामीणों और पीड़ित परिवार का आरोप है कि बडेसर श्मशान घाट पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। घाट पर सुरक्षित तरीके से बैरिकेटिंग न होने और कोई चेतावनी बोर्ड न लगे होने के कारण अक्सर लोग गहरे पानी की तरफ चले जाते हैं। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने समय रहते घाट की बैरिकेटिंग कराई होती, तो आज यह दर्दनाक हादसा नहीं होता।







