
दानवीर भामाशाह की जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन,जिला अधिकारी अनुपम शुक्ला,राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत,नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं सीडीओ आलोक प्रसाद ने प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ**

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 29 जून, 2026 (सू0वि0)- दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मा0 राज्य सभा सांसद डा0 संगीता बलवंती ने दानवीर भामाशाह के दिवस के अवसर पर व्यापारियों को बधाई देते हुए कहा कि व्यापारी देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था में टैक्स के माध्यम से सहयोग कर रहे हैं तथा जनपद में व्यापारी जो उद्योग स्थापित कर रहे हैं वह अपने उद्योग में सफल रहे । उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर जिन व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्याएं होती हैं तो उसका निराकरण तत्काल प्रशासन द्वारा किया जाता है । आप लोग अपने व्यापार को बढ़ाएं और अपनी आय दोगुनी करें। आपके द्वारा जनपद मे ऐसे छोटे व्यापारी बिजनेस कर लाभ प्राप्त करे यही भामाशाह के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने कहा कि भामाशाह जी का जन्म ओसवाल जैन परिवार में हुआ था उनके पिता भारमल कावेडिया रणथंभौर किले के गढपति थे, महाराणा प्रताप के द्वारा भामाशाह के निष्ठा पूर्वक सहयोग से शक्ति का गठन हुआ था इन्होंने कोषाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था इन्होंने राज्य के कल्याण के लिए अपनी सारी संपत्ति निष्ठा पूर्वक अर्पित कर दी थी भामाशाह का वित्तीय और सैन्य समर्थन भारतीय इतिहास में समर्पण निष्ठा और देशभक्ति का अनुपम प्रतीक है भामाशाह के निष्ठा पूर्ण सहयोग से मुगलों से भीषण युद्ध कर पुनः राज्य प्राप्त किया था। उन्होने कहा कि भामाशाह ने महाराणा प्रताप के साथ मिलकर उनकी सहायता की थी, उन्होंने जो दान दिया था उससे महाराणा प्रताप ने कई सालों तक अपने सैनिकों को वेतन देते रहे हैं भामाशाह बहुत ही नेक इंसान थे आज व्यापारी कल्याण दिवस जो मनाया जा रहा है और सभी व्यापारियों को सम्मानित किया जा रहा है यह उन्हीं की ही देन है।
दानवीर भामाशाह की जयंती पर औद्योगिक विकास द्वारा जनपद में पूॅजी निवेश करने वाले उद्यमियों को प्रसस्ति देकर सम्मानित किया गया। कार्याक्रम के दौरान उपायुक्त राज्य कर गाजीपुर ने अध्यक्ष नगर पलिका परिषद सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी अधिकारियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए दानवीर भामाशाह के विषय में विस्तृत जानकारी दी । कार्यक्रम में जी एम डी आई सी, जनपद के उद्यमी, व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण, उद्यमी एवं व्यापारी उपस्थित थे।
………………………..








