♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*सदस्य विधान परिषद विशाल सिंह चंचल के नेतृत्व में मृतक सियाराम के पिता एवं भाई मुख्यमंत्री से मिलकर ,न्याय की मांग की**

GRNews Brodcast center* editor in chief ved Parkash Srivastava

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस की पिटाई के बाद बीजेपी कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है. एक तो भारतीय जनता पार्टी को गाजीपुर इलाके में अपने कार्यकर्ताओं के रोष का सामना करना पड़ रहा है, वहीं अखिलेश यादव भी इस मामले को जोरशोर से उठा रहे हैं. इस बीच योगी सरकार इस मामले में डैमेज कंट्रोल मोड में है. पहले तो मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया और अब खुद सीएम योगी ने मृतक कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात की है. ये मुलाकात गाजीपुर से बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह चंचल की अगुवाई में हुई है.
मुख्यमंत्री आवास पर बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह चंचल की अगुवाई में सियाराम उपाध्याय के बुजुर्ग पिता और भाई ने मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है. सीएम से मुलाकात करने के बाद बाहर आए मृतक के भाई और पिता ने GRNews Network संवाददाता से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि किसी भी दोषी को इस मामले में बख्शा नहीं जाएगा. एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी.
आपको बता दें कि गाजीपुर में 9 सितंबर की देर रात को नोनहरा थाना में पुलिसिया लाठीचार्ज में एक दर्जन लोग घायल हुए थे. 11 सितंबर की सुबह घायल सियाराम उपाध्याय की मृत्यु हो गई थी. इसके बाद भाजपा के अंदर असंतोष बढ़ गया. पुलिसवाले फौरी तौर पर सस्पेंड हुए लेकिन लोगों की नाराजगी बनी रही. इस बीच सपा चीफ अखिलेश यादव ने मृतक के नाराज भाई शशिकांत उपाध्याय का एक वीडियो X पर पोस्ट किया. हालांकि इसके बाद नाराज भाई ने मीडिया को सफाई भी दी कि उन्हें सीएम योगी से ही न्याय की उम्मीद है. इसके बाद सोमवार को मृतक के बड़े भाई शशिकांत और पिता गिरजा उपाध्याय ने MLC विशाल सिंह के साथ सीएम योगी से मुलाकात की

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]