*बृजेश प्रताप सिंह को आजाद अधिकार सेना का जिलाध्यक्ष चुने जाने से कार्यकर्ताओं में हर्ष*

G R News
चुनार, विधानसभा प्रभारी मिर्जापुर को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, संघर्षशील, समर्पित कार्य को देखते हुए पूर्वांचल प्रभारी डॉ बी नाथ के संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अमिताभ ठाकुर पूर्व आईपीएस के द्वारा मिर्जापुर विधान सभा प्रभारी बृजेश सिंह को पदोन्नति करते हुए जनपद मिर्जापुर का अध्यक्ष बनाया गया,जिससे कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास का विषय है, क्षेत्रीय कार्यालय चुनार में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्वांचल प्रभारी ने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बृजेश प्रताप सिंह ने विधानसभा प्रभारी कार्यकाल में बहुत ही अच्छा कार्य आजाद अधिकार सेना पार्टी को बढ़ाने में किया,इसलिए इन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया, पूर्वांचल प्रभारी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को इमानदारी व समर्पित भाव से पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि आजाद अधिकार सेना अपने कुशल पहचान बनाने में आगे रहे तथा उन्होंने यह भी कहा कि लगभग मात्र 18 माह की अवधि में देश के 6-7 राज्यों में पार्टी का विस्तार हो चुका है तथा हम सभी लोग अन्याय,अत्याचार,भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए भारतीय संविधान में प्रदत मानव अधिकार को जन-जन तक जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं और आने वाला लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी प्रदेश के विभिन्न स्थानों से चुनाव भी लड़ने जा रही है जिससे आप सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मजबूती से पार्टी का विस्तार करते हुए चुनाव पर बल देने की आवश्यकता है विंध्याचल (मिर्जापुर) मंडल अध्यक्ष डॉ पी एस पटेल जिला संगठन मंत्री बब्बन बारूद, सोनू पटेल,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तौफीक आलम जी, प्रियेश सिंह,इम्तियाज,इमरान, मृत्युंजय पाठक जिला सचिव,श्याम जी,रमेश सिंह जिला उपाध्यक्ष इत्यादि लोगों के साथ अन्य लोग भी उपस्थित थे।







