
सोशल यूथ विंग फाउंडेशन के तत्वावधान में, ज़रूरतमंदों के ज़ख्मों पर मरहम लगाने का काम कर रहे हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष माहिर हसन खान*

*GRNews Network & Brodcast center*editor in chief ved Parkash Srivastava
*लखनऊ।* विकास नगर में हाल ही में झुग्गी-झोपड़ियों में लगी भीषण आग की घटना के बाद जहां प्रभावित परिवार अपने जीवन को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर युवा समाजसेवी माहिर हसन खान लगातार उनके दर्द को कम करने में जुटे हुए हैं। सोशल यूथ विंग के नेशनल प्रेसिडेंट माहिर हसन खान पीड़ित परिवारों के लिए किसी मसीहा से कम साबित नहीं हो रहे हैं।
आग की घटना के तुरंत बाद से ही माहिर हसन खान और उनकी टीम ने प्रभावित परिवारों के रहने, खाने-पीने और रोजमर्रा की जरूरतों का इंतजाम शुरू कर दिया। पीड़ित परिवारों की महिलाओं, बच्चों और युवाओं के लिए कपड़े, तख्त, मच्छरदानियां और जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। वहीं नवजात शिशुओं के लिए दूध की विशेष व्यवस्था भी की गई।
पीड़ित परिवारों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए स्कूल बैग, कॉपियां और किताबें उपलब्ध कराई गईं। माहिर हसन खान ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि इन बच्चों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट सके।
इसके अलावा आग की घटना के बाद बेरोजगार हुए युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तलाशने की दिशा में भी कदम उठाए गए हैं। महिलाओं और बच्चों की बुनियादी जरूरतों का इंतजाम कर माहिर हसन खान ने इंसानियत की एक मिसाल पेश की है।
पीड़ित परिवार माहिर हसन खान और उनकी टीम को दिल से दुआएं दे रहे हैं।
इस मौके पर माहिर हसन खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही ईश्वर और अल्लाह की सबसे बड़ी इबादत है। उन्होंने कहा कि सोशल यूथ विंग की टीम पूरे भारत में बिना किसी सरकारी मदद के समाजसेवा के कार्यों में जुटी रहेगी और आगे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहेगी।






