♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

16 वर्षीय किशोरी के अपहरण मामले में एफआईआर दर्ज, बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा पीड़ित पिता*

अभिषेक मधुकर reporterGRNews network Brodcast center*

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पीड़ित परिवार को अब तक राहत नहीं मिली है। पीड़ित पिता का आरोप है कि वह कई दिनों से थाने का चक्कर लगाकर थक चुके हैं, लेकिन उनकी पुत्री का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पीड़ित पिता का कहना है कि जब वह बुधवार को मामले की जानकारी लेने नंदगंज थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें बताया कि “लड़का और लड़की कोर्ट मैरिज कराने जिला मुख्यालय गए हैं, आप जाकर पकड़ लीजिए।” इसके बाद पीड़ित पिता स्वयं जिला मुख्यालय में इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन न तो दोनों का कोई पता चला और न ही पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई होती दिखी।

पीड़ित का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस की सक्रियता नजर नहीं आ रही है। उनका कहना है कि नाबालिग बेटी की बरामदगी की जिम्मेदारी पुलिस की है, लेकिन उन्हें ही तलाश करने के लिए कहा जा रहा है।

पीड़ित ने मामले में पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप कर किशोरी की शीघ्र बरामदगी और आरोपित के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का पक्ष: इस संबंध में नंदगंज थाना पुलिस का आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हो सका है। पुलिस का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]