
*थाना जमानियां साइबर सेल जनपद गाजीपुर के प्रयास से शिकायतकर्ता अखिलेश सिंह यादव के साथ यूपीआई द्वारा फ्राड की गयी 40000/- रुपये की धनराशि वापस कराई गई।

**GRNews Network YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava
गाज़ीपुर।जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत रिटायर्ड होमगार्ड थाना जमानियां जनपद गाजीपुर के पुत्र आवेदक अखिलेश सिंह यादव पुत्र काशीनाथ यादव निवासी ग्राम हेतिमपुर जमानियां कस्बा थाना जमानियां जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के द्वारा फ्राड किया गया तथा उनके द्वारा तत्काल 1930 के माध्यम से आनलाइन शिकायत दर्ज करवायी गयी । सूचना प्राप्त होते ही तत्काल थाना जमानियां साइबर सेल जनपद गाजीपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 श्री अश्वनी प्रताप सिंह मय टीम द्वारा दिनांक 19.08.2026 को आवेदक अखिलेश सिंह के खाते में कोर्ट आर्डर के जरिये उनके साथ फ्राड की गयी 40000/- रू0 की धनराशि वापस करायी गयी। आवेदक द्वारा धनराशि प्राप्त होने पर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए सहृदय धन्यवाद किया गया।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*







