♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गाजीपुर में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन की कवायद तेज़*

GRNews Network YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava

गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत नए जिलाध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारियों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। रविवार को सकलेना बाद स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक पूनम पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान की जानकारी दी। गत दिनों उनके साथ सहयोगी pcc पर्यवेक्षक के रूप में मनीष मोरेलिया एवं पीसीसी ऑब्जर्वर धर्मेंद्र तिवारी भी मौजूद रहे।

 

पर्यवेक्षक दल का जिलाध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता गण भी मौजूद रहे।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस की पूर्व विधायक एवं, आईसीसी पर्यवेक्षक पूनम पासवान जी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व चाहता है कि जिला संगठन की कमान ऐसे ईमानदार, कर्मठ, सुयोग्य और जनसरोकार के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष करने वाले लोकप्रिय कार्यकर्ता को सौंपी जाए, जो सभी को साथ लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर सके।

उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष पद के लिए प्राप्त आवेदनों पर कार्यकर्ताओं, बूथ पदाधिकारियों, सामाजिक लोगों, स्थानीय पत्रकारों और अन्य पदाधिकारियों से चर्चा कर फीडबैक लिया जाएगा। पर्यवेक्षक दल गाजीपुर में करीब एक सप्ताह रुककर जमीनी स्तर पर रायशुमारी करेगा और 30 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगा। इसके बाद सितंबर में ही नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होने की संभावना है।

राजनीतिक सवालों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन सृजन अभियान का आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से कोई सीधा संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रक्रिया का उद्देश्य कांग्रेस के जिला एवं शहर संगठन को मजबूत करना और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित जिम्मेदारी देना है।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सुनील राम शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा तथा पूर्व मंत्री माननीय सुरेंद्र सिंह पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय एआईसीसी सदस्य रविकांत राय रविकांत राय वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह जनार्दन राय जनक कुशवाहा लाल साहब यादवअजय कुमार श्रीवास्तव ज्ञान प्रकाश सिंह मुसाफिर बिन्द माधव कृष्ण प्रकाश राय धर्मेंद्र हामिद अली मंसूर जैदी ओमप्रकाश पासवान महेश राम अयुब आशुतोष गुप्ता राम नगीना पांडे कमलेश्वर शर्मा अखिलेश यादव सुनील साहू शबीहूल हसन आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]