
10वा आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम के शुभारंभ हेतु जन जागरूकता रैली को हरी झंड़ी दिखाकर नपा अध्यक्ष ने किया रवाना

GRNews Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 23 सितम्बर, 2025 (सू0वि0)- जनपद गाजीपुर में दसवां आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम के शुभारंभ हेतु जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य के द्वारा राइफल क्लब से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महुआबाग के लिए रवाना किया गया। जहां पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में छात्रों के लिए जन जागरुकता एवं स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों द्वारा किया गया जिसमें छात्रों को आयुर्वेद दिवस एवं आयुर्वेद विधा के महत्त्व के बारे बताया गया तथा छात्रों के मध्य निबंध लेखन, भाषण, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में श्रीमती रागिनी श्रीवास्तव (प्रधानाचार्य) राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दिनेश यादव (प्रधानाचार्य) राजकीय सिटी इंटर कॉलेज, डॉ जयंत कुमार क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, अखिलेश गुप्ता जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष), एवं अन्य आयुर्वेद विधा के चिकित्सक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर आयुर्वेद विधा के नगर चिकित्सालय के द्वारा आयुष कैप का संचालन भी किया गया जिससे आम जन मानस लाभान्वित हुए। डॉ जयंत कुमार के द्वारा कार्यक्रम के समापन हेतु धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया ।
……………………….
जिला सूचाना कार्यालय गाजीपुर द्वारा प्रचारित।

















