♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

“स्वास्थ्य केंद्र का जमानिया विधायक ने किया औचक निरीक्षण , अव्यवस्था पर भड़के विधायक । ।”

“ग़ाज़ीपुर ।

जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने बुधवार दोपहर गहमर गांव के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर निरिक्षण किया । जहां लगभग 02:00 बजे स्वास्थ्य केन्द्र पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था और केन्द्र पर पूर्ण रूप से ताला बंद मिला ।

जिस पर उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए कार्यवाई के लिए निर्देशित किया है। जमानिया विधायक क्षेत्र भ्रमण के दौरान सैनिक बाहुल्य एवं एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान करीब दो बजे ही स्वास्थ्य केंद्र पर ताला बंद मिला और मौके पर एक भी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नही था। ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लोगो के द्वारा लगातार स्वास्थ्य विभाग की शिकायतें मिल रही थी। जिसका भौतिक सत्यापन के लिए आज न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जिस पर करीब दो बजे ही केंद्र बन्द मिला। बताया कि आज के भाजपा शासन में उच्च स्वास्थ्य सुविधा का दावा किया जा रहा है लेकिन यह सभी चीजें महज कागजो और घोषणाओ तक ही सिमट कर रह गई है। अधिकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त हो गए। जो अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। न तो उनको सरकार का भय रह गया है ना अपनी जिम्मेदारियां का परवाह है । न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधिकारी कर्मचारियों का ना होना क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। यह दर्शाता है कि कैसे संबंधित अधिकारी कर्मचारी मिलीभगत कर अवैध कार्यों को सह दे रहे हैं । उन्होंने मामले की शिकायत संबंधित उच्च अधिकारियों से करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]