होमगार्ड कमांडेंट वी.के.सिंह ने साहसी छात्र देव पाण्डेय को किया सम्मानित

मिर्जापुर जिला ब्यूरो चीफ अमित श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मीरजापुर शहर के बेलतर मोहल्ले के 12 सितंबर को हुए ऐक्सिस बैंक लूट कांड में मृतक गार्ड को उठाकर पानी देने व हॉस्पिटल पहुँचवाने वाले बेलखरिया का पूरा निवासी विनोद पाण्डेय के पुत्र देव पाण्डेय के हिम्मत की तारीफ शहर में जगह जगह हो रही है, जिस जगह गोली चल रही हो और खून से लतफत गार्ड को छूना तो दूर कोई पास नही जा रहा था वही स्कूल से छुट्टी होने पर साइकिल से घर जा रहे देव पाण्डेय ने होमगार्ड को उठाया और अस्पताल भेजने में सहायता किया यह बड़े हिम्मत और दया भाव की बात है आज का इंसान जहा पैसे के लिए लोगो की जान ले रहा है उसी स्थान पर इस साहसी छात्र दया भाव की सभी प्रशंसा कर रहे है ,इसी क्रम में होमगार्ड कमांडेडवीके सिंह के द्वारा व अन्य पुलिस अधिकारी ने घर जाकर बच्चे को सम्मानित किया और हौसला आफजाई किया।






