♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक आईपीएस डॉ. ईरज राजा का बलिया स्थानांतरण होने पर पुलिस लाइन में भावपूर्ण बिदाई*

GRNews Network & YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava

गाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा का बलिया स्थानांतरण होने के अवसर पर एक भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिस लाइन के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

 

👉कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. ईरज राजा के गाजीपुर में लगभग 2 वर्ष 3 महीने के सफल एवं शानदार कार्यकाल की सराहना की व उनके कुशल नेतृत्व में जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रही, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगा और साथ ही पुलिस विभाग में आम जनमानस के प्रति संवेदनशीलता और विश्वास की भावना बढ़ी।

 

👉विदाई समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने भावुक मन से गाजीपुर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकाल के दौरान पूरी टीम ने जिस तत्परता, ईमानदारी और निष्ठा से कर्तव्यों का निर्वहन किया, उसी के बल पर जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखी जा सकी। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी ऊर्जा और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

 

👉इस अवसर पर श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक (RI) एवं अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा निवर्तमान पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सुखद व उज्जवल भविष्य तथा बलिया जनपद में सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

 

👉इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर , श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष और अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

*मीडिया सेल*

*जनपद गाजीपुर*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]