♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

फर्जीकॉल सेंटर का भंडाफोड़*काल सेन्टर के माध्यम से फेसबुक पर विज्ञापन चलाकर विदेश में नौकरी देने का झांसा देकर आनलाईन धोखाधड़ी करना तथा धोखाधड़ी का पैसा सीएससी सेन्टर से नगद निकालने वाले 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।* *3,54,300 रूपया, भारी मात्रा में सिम कार्ड , मोबाईल फोन ,एटीएम कार्ड , कम्प्यूटर, लैपटाप व 02 चार पहिया वाहन बरामद तथा फर्जी काल सेन्टर का भण्डा फोड़ ।* 

 

GRNews Network & YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava

गाज़ीपुर।साइबर क्राइम थाना गाजीपुर पर वादी द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाड़ी खराब व अन्य बहाना बनाकर साइबर अपराध से अर्जित वादी के सीएससी खाता में पैसा मंगाकर अगस्त से सितम्बर तक कुल लगभग 15 लाख रूपया नगद ले लिया गया। जिसके कुछ दिन बाद ही वादी के सीएचसी खाता व अन्य खाता फ्रीज/लीन होने लगे , मु0अ0सं0 33/2026 पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज रजा व नोडल साइबर अपराध श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक साइबर अपराध के नेतृत्व में साक्ष्य संकलन करते हुए , सर्विलांस सेल की मदद से त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

 

*अपराध करने का तरीका(M.O.D) -* गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण द्वारा संगठित होकर सुनियोजित तरीके से साइबर अपराध का कार्य किया जाता है। मुख्य अभियुक्त सोहन द्वारा मुम्बई व दिल्ली में रहकर दूसरे के नाम पता पर( रिक्शा वाले , छतरी लगाकर सिम बेचने वाले व अन्य गरीब व्यक्ति को पैसों का लालच देकर 1000-1500 रूपये में) सिम व म्यूल खाता प्राप्त करता था। सिम प्राप्त होने पर कुरियर के माध्यम से अपने बेटे सूर्य प्रकाश अरोरा , जो गाजीपुर में रहकर साइबर अपराध का संचालन करता था, को सिम भेजता था, सिम प्राप्त होने के पश्चात सूर्य प्रकाश द्वारा अपने पिता सोहन को बताया जाता था कि सिम प्राप्त कर लिया है, जिसके पश्चात फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से आईडी बदल-बदल करके विदेश में नौकरी देने का लोक लुभावना विज्ञापन सोहन द्वारा मुम्बई से चलाया जाता था, जिसमें जो सिम अपने बेटे सूर्या को भेजा गया होता था। वही मो0न0 विज्ञापन में लिखा रहता था, जिसे देखकर उक्त विज्ञापन पर दिये गये मो0न0 पर भोली-भाली जनता झांसे में आकर फोन किया जाता था। फोन करने पर सूर्य प्रकाश द्वारा संचालित काल सेन्टर में फोन जाता था , फोन को इनके द्वारा फर्जी काल सेन्टर बनाकर कुछ लड़कियो को झूठी बात बताकर नौकरी दिया गया था, विज्ञापन पर दिये गये मो0न0 पर आया फोन काल लड़कियो द्वारा प्रथम बार फोन उठाया जाता था। जब कोई व्यक्ति विदेश जाने के लिए राजी हो जाता था, तब सूर्य प्रकाश अरोरा द्वारा स्वयं झांसे में आये व्यक्तियो को अपने तरीके से विदेश भेजने के नाम पर अपने लोक लुभावन बातों में फंसाकर तथा झांसे में लेकर अपने पिता सोहन राम द्वारा दिये गये म्यूल खाता व क्यूआर कोड भेजा जाता था तथा झांसे में आये व्यक्तियो से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 5 हजार रूपया लेकर बायो डाटा तथा पासपोर्ट न0 लिया जाता था , इसके बाद कूटरचित फर्जी जॉब आफर लेटर भेजकर और ज्यादा पैसों की डिमान्ड किया जाता था, सोहन द्वारा डमी फ्लाईट टिकट बुक करके व कराकर उन लोगो को दिया जाता था, जिससे विश्वास हो जाता था कि सही है इसके बदले मोटी धनराशि म्यूल खाता में मंगा लिया जाता था। तत्पश्चात सीएससी सेन्टर पर क्यूआर कोड के माध्यम से सीएचसी संचालक के खाते में पैसा मंगाकर नगद तथा एटीएम के माध्यम से सूर्य प्रकाश अरोरा द्वारा निकाल लिया जाता था तथा कुछ पैसो का लालच देकर फैजल खान से पैसा निकलवाया जाता था। बरामद सिम कार्ड व अन्य दस्तावेज की गहनता से जाँच किया जा रहा है तथा गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण द्वारा कितने लोगो से फ्राड किया गया है, जानकारी किया जा रहा है तथा I4C MHA को रिपोर्ट प्रेषित किया जायेगा।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

1. सोहन राम पुत्र वासुदेव राम उम्र 45 वर्ष पता- सीपाह जहूराबाद गाजीपुर थाना बड़ेसर गाजीपुर

2. सूर्य प्रकाश अरोरा पुत्र सोहन राम उम्र करीब 26 वर्ष पता- ग्राम सिपाह जहूराबाद थाना बड़ेसर गाजीपुर

3. फैजल खान उर्फ सन्नी पुत्र लीम अहमद खान उम्र करीब 29 वर्ष पता- कस्बा रजदेपुर, पुलिस चौकी के पास थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर

 

*बरामदगी विवरणः-*

1. नगद 3,54,300 रूपया( 03 लाख 54 हजार 03 सौ रूपया)

2. एक अदद कम्पयूटर सेट (01 अदद सीपीयू, 01 अदद मानीटर 01 अदद यूपीएस, 01 अदद की-बोर्ड, 01 अदद माउस ,)

3. 01 अदद लैपटाप

4. 01 अदद कलर प्रिंटर

5. 10 अदद मोबाईल फोन( कुल कीमत करीब 5 लाख)

6. 13 अदद एटीएम कार्ड (विभिन्न बैंको का)

7. 23 अदद सिम कार्ड (एयरटेल,जियो,वीआई)

8. 02 अदद चार पहिया वाहन ( हुंडई वरना व ईको स्पोर्टस कीमत कऱीब 20 लाख)

 

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*

1. प्र0नि0 मो0 रहमतुल्लाह खान

2. नि0 कृष्ण कुमार सिंह

3. हे0का0 रविकान्त जायसवाल

4. हे0का0 राजकुमार

5. आरक्षी सुधाकर मिश्र

6. आरक्षी मयंक सिंह ( सर्विलांस सेल)

 

*नोटः* – सोशल मीडिया पर नौकरी का लोक लुभावने विज्ञापन देखकर उस पर विश्वास कर पैसा न दें। फिजिकल वैरिफिकेशन जरूर करें। संदेह होने पर तथा फ्राड होने पर तत्काल 1930 पर काल करे शिकायत दर्ज करें या www.cybervrime.gov.in पर कम्पलेन दर्ज कराये।

 

👉साइबर क्राइम थाना जनपद गाजीपुर

*मो0न0* 7839864020

 

*मीडिया सेल*

*जनपद गाजीपुर*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]