♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद, मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी ने नहीं भरवारा आलम पट्टी चौराहेका गढ्ढा

गाजीपुर 13 सितंबर ।आलमपट्टी चौराहे पर सड़क धंस जाने की वजह से एक बड़ा हादसा होने की संभावना लगातार बनी हुई है। सड़क धंस जाने की वजह से हुए बड़े गड्ढे केर कारण आये दिन लोग गिरने के कारण चोटिल हो रहे हैं। लेकिन स्थानीय जनता द्वारा जिलाधिकारी के यहां शिकायत दर्ज कराने के बावजूद आज तक उस गड्ढे को पीडब्ल्यूडी द्वारा पाटने का प्रयास नहीं किया गया । स्थानीय जनता के शिकायती पत्र पर जिलाधिकारी ने मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी को मौके की जांच कर समस्या का समाधान करने का आदेश भी पारित किया है।इसके बावजूद मातहत कर्मचारियों के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। आप सोच सकते हैं कि जब जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद अधिकारी और कर्मचारियों का यह हाल है तो आम जनता के साथ उनका क्या सलूक होगा ।
समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने आज इस स्थल का निरीक्षण कर रोष जताया और कहा कि इस भाजपा सरकार में न कोई संवेदना और न ही समस्याओं के समाधान की चिंता। उन्होंने कहा कि यह हाल पूरे‌ जनपद का है। नगर की सारी सड़कें बदहाल है। लोगो को आवागमन करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर यदि इस गड्ढे को पाटने और‌ मरम्मत का कार्य नहीं किया जाता है तो समाजवादी पार्टी मौके पर पहुचकर आंदोलन करने को मजबूर होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]