♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भारत की एकता व अखंडता के लिए धर्म व जाति के नाम पर संघर्ष को करना होगा खत्म : डॉ० राजीव श्रीगुरूजी

11 जून, अहिरौरा (मिर्जापुर)। विशाल भारत संस्थान पूरे देश मे मानवीय सम्बन्ध और भावनात्मक रिश्तों को मजबूत करने का अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में प्रत्येक थाना क्षेत्र में हिन्दू-मुस्लिम संवाद केन्द्र की स्थापना की जा रही है ताकि व्यवहारिक स्तर पर हिन्दू-मुसलमानों के बीच होने वाले संघर्षो के कारणों का पता लगाया जा सके।

विशाल भारत संस्थान द्वारा अहिरौरा के पटेटा गांव में स्थापित हिन्दू-मुस्लिम संवाद केन्द्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राजीव श्रीगुरूजी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीपोज्वलन कर किया। इस अवसर पर एकता, राष्ट्रीयता एवं अपनी जड़ें विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राजीव श्रीगुरूजी का शहर के विभिन्न चौराहों पर भव्य स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ० राजीव श्रीगुरूजी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न धर्म पंथ को मानने वालों को अपनी जड़ों की तलाश शुरू कर देनी चाहिए। सबकी जड़े भारतीय संस्कृति से ही निकली है। इसलिये हम सभी खून, खानदान, जमीन, जायदाद, पूर्वजों और राष्ट्रीयता से एक हैं। नेताजी सुभाष के राष्ट्रवाद और इन्द्रेश कुमार के सम्बन्धवाद ने देश को भावनात्मक रिश्तों के सूत्र में बांधा है। गांवों और जातियों में हमारी जड़ें हैं, हम इन जड़ों से अलग नहीं हो सकते। धर्म और जाति के नाम पर संघर्ष खत्म करने से ही भारत की एकता और अखंडता बनी रहेगी। पाकिस्तान की हालत को देखकर सबको सबक लेना चाहिए। उसकी कट्टरता और जड़ों से न जुड़ने की वजह से पाकिस्तान बर्बादी की कगार पर है। भारत की राष्ट्रीयता में एकता के सूत्र है। हिन्दू-मुसलमानों के बीच संवाद शुरू हो रहा है। संघर्ष के कारणों का पता लगाकर उसको हल करना और आपसी तालमेल को बढ़ावा देना ही संवाद केंद्र का मकसद है। दया, करुणा और प्रेम इंसानियत की अनिवार्य शर्त है। शांति की पहल करने वाला और प्रेम का संदेश देने वाला ही हमेशा याद किया जाता है। आज भारत को विकास के साथ आपसी रिश्तों को मजबूत करने की भी जरूरत है। विशाल भारत संस्थान हमेशा सेवा के माध्यम से शांति की वकालत करता है।

अध्यक्षता करते हुए अनाज बैंक के डिप्टी चेयरमैन ज्ञान प्रकाश ने कहा कि सेवा से हम दिलों को जीत सकते हैं। अपनी जड़ों से जुड़ा व्यक्ति एक दूसरे में रिश्ते को खोजता है, नफरत को नहीं।

मुस्लिम धर्मगुरु अफसर बाबा ने कहा कि मुसलमान भी अब लड़ाने वालों को पहचान गया है। हम किसी कीमत पर आपसी रिश्तों को खराब नहीं होने देंगे।

विशाल भारत संस्थान के हिन्दू-मुस्लिम संवाद केंद्र के समन्वय की जिम्मेदारी शहाबुद्दीन जोसेफ को दी गयी, साथ ही विशाल भारत संस्थान का अहरौरा थाना क्षेत्र का समन्वयक बनाया गया।

विशाल भारत संस्थान,जौनपुर के जिला चेयरमैन नौशाद ने कहा कि संतों एवं सूफी साधकों ने एक समय मे संघर्ष को खत्म किया था। आज यही काम विशाल भारत संस्थान कर रहा है।

अनाज बैंक के महाप्रबंधक अजय सिंह ने कहा कि नफरत और हिंसा फैलाने वालों को विशाल भारत संस्थान कड़ी चुनौती देगा। हम अपने पूर्वजों की विरासत को यूं ही बर्बाद नहीं होने देंगे, सम्बन्धों को और मजबूत करेंगे।

संचालन विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ० मुकेश श्रीवास्तव ने किया एवं धन्यवाद जिला चेयरमैन राकेश श्रीवास्तव ने दिया।

कार्यक्रम के बाद डॉ० राजीव श्रीगुरुजी ने पटेटा गांव में सत्ती माता मंदिर में मत्था टेका और शिक्खों के गुरु तेग बहादुर द्वारा निर्मित जर्जर अवस्था में गुरुद्वारे का स्थलीय निरीक्षण किया। 70 वर्षों से चल रहे सड़क के विवाद को दोनों पक्षों को बैठाकर हल करने का प्रयास किया। हिन्दू-मुस्लिम संवाद केन्द्र की यह बड़ी सफलता है। डॉ० राजीव श्रीगुरुजी विशाल भारत संस्थान के अहरौरा थाना क्षेत्र के नवनियुक्त समन्वयक शहाबुद्दीन जोसेफ के घर गए |

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]