
थाना रामपुर मांझा पुलिस टीम द्वारा शातिर गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, जिसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद बोलेरो गाड़ी व 03 राशि गोवंश बरामद

GRNews Network YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava
गाज़ीपुर25.सितंबर ।अपराध एवम् अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष रामपुर मांझा मय टीम द्वारा दौरान ए रात्रि गश्त थाना क्षेत्र में मामूर थे कि चीता मोबाइल से सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो गाड़ी पियरी से चकेरी की तरफ जा रही है। सूचना को सही मानते हुए ग्राम चकेरी चौराहा मंदिर के पास घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से निशाना लगाकर फायर किया जाने लगा , पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में संतुलित फायरिंग की गयी तो एक बदमाश के बाये पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सीएचसी देवकली भेजा गया व एक बदमाश को मौके से गिरफ्तार किया गया । पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता घायल /गिरफ़्तार अभियुक्तगण-*
1. कमलेश बिंद पुत्र पंचम बिंद उम्र 32ग्राम सहेड़ी थाना नंदगंज जनपद गाज़ीपुर (घायल /गिरफ्तार )
2. सोनू यादव पुत्र रामअवध यादव उम्र 29 ग्राम पचरासी थाना नंदगंज जनपद गाज़ीपुर (गिरफ्तार )
*अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः-*
*1. सोनू यादव पुत्र रामअवध यादव उम्र 29 ग्राम पचरासी थाना नंदगंज जनपद गाज़ीपुर*
I. मु0अ0सं0 148/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट 3/5(ए)/8/5 गोवध अधि0 थाना दिलदारनगर
II. मु0अ0सं0 19/24 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना दिलदारनगर
III. मु0अ0सं0 29/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट 109(1)/352 बीएनएस थाना करण्डा
IV. मु0अ0सं0 365/20 धारा 143/147/186/341/352/323/504 भादवि 7 सीएलए थाना नन्दगंज
V. मु0अ0सं0 04/23 धारा 323/325/504/506 भादवि थाना सुहवल
VI. मु0अ0सं0 63/25 धारा 3/5ए/8/5 गोवध अधि0 थाना बहरियाबाद
VII. मु0अ0सं0 77/25 धारा 109(1) बीएनएस 3/25 आर्म्स एक्ट 3/5ए/8/5 गोवध अधि0 थाना बहरियाबाद
VIII. मु0अ0सं0 50/23 धारा 3/5ए/8/5 गोवध अधि0 थाना जमनिया
IX. मु0अ0सं0 412/25 धारा 109(1) बीएनएस 11 पशु क्रूरता अधि0 3/5(ए)/8 गोवध अधि0 थाना जमनिया
*2. कमलेश बिंद पुत्र पंचम बिंद उम्र 32ग्राम सहेड़ी थाना नंदगंज जनपद गाज़ीपुर*
I. मु0अ0स0 38/25 धारा 3/5(ए)/8/5 गोवध अधि0 11 पशु क्रूरता थाना जमनिया
II. मु0अ0सं0 27/26 धारा 109(1) बीएनएस 3/5(ए)/8/5 गोवध अधि0 11 पशु क्रूरता थाना कंदवा जनपद चंदौली
*बरामदगी* –
1. 01अदद अवैध तमंचा.315 बोर
2. 01 अदद खोखा कारतूस . 315 बोर
3. 01 अदद जिंदा कारतूस. 315 बोर
4. 01 अदद बोलेरो सफेद रंग
5. 03 राशि गोवंश
*मुठभेड़ टीम/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -*
1.थानाध्यक्ष कौशलेन्द्र प्रताप सिंह मय टीम थाना रामपुरमांझा जनपद गाजीपुर
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








