
*मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान 4 नमूना संग्रहित**

GRNews Network YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर 25 अगस्त 2026 (सू 0वि0)- जनपद में आगामी रक्षाबन्धन पूर्व के अवसर पर आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल-05 नमूना संग्रहित किया गया, जिसमें रामपुर मांझा, झिंगुर पट्टी गाजीपुर स्थित राधेश्याम अग्रहरि के विनिर्माण प्रतिष्ठान मेसर्स-राधेश्याम अग्रहरि से बेसन लड्डू एवं मेवा लड्डू का 01-01 नमूना संग्रह किया गया। तिवारीपुर, मुहम्मदाबाद, गाजीपुर स्थित मीरा के विनिर्माण प्रतिष्ठान मेसर्स-मीरा टेªडर्स से सोनपापड़ी का 01 नमूना संग्रह किया गया। तिवारीपुर, मुहम्मदाबाद, गाजीपुर स्थित सौरभ कुमार राय के विनिर्माण प्रतिष्ठान, मेसर्स-सौरभ डेयरी से पनीर का 01 नमूना संग्रह किया गया। नवाब साहब का फाटक, पोस्ताघाट, गाजीपुर स्थित निखिल जायसवाल के विनिर्माण प्रतिष्ठान मेसर्स-प्राकृतिक फ्रेश डेयरी से पनीर का 01 नमूना संग्रह किया गया। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण गुलाबचन्द गुप्त, बिपिन कुमार गिरि, धनन्जय सिंह, अरविन्द्र प्रजापति, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अमर नाथ द्वारा की गयी।
………………………………








