
वाराणसी जिला जेल में सखी पैड बैंक ने चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान*

GRNews Network YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava
वाराणसी। चौकाघाट स्थित जिला जेल में सखी पैड बैंक द्वारा एक विशेष सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 100 महिला बंदियों के बीच निःशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। साथ ही जेल परिसर में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी स्थापित की गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर महिलाओं को आसानी से पैड उपलब्ध हो सकें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाइयों एवं बहनों को आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम, सम्मान और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। सखी पैड बैंक की टीम द्वारा महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, सेनेटरी पैड के सही उपयोग तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ रहने के आवश्यक नियमों के बारे में जागरूक किया गया। संस्था ने बताया कि मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता से भी जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसी उद्देश्य से सखी पैड बैंक लगातार जरूरतमंद महिलाओं तक निःशुल्क सेनेटरी पैड पहुंचाने और जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में जिला अधीक्षक सौरव श्रीवास्तव, रीता जायसवाल, सुरसुरी जायसवाल एवं राज किरण जी की विशेष उपस्थिति रही। सखी पैड बैंक की ओर से चारू जैन, मीनू ग्रोवर सपना कपूर, नलिनी जैन, निधि टंडन, सुनीता भार्गव एवं अनिल नरूला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान हर महिला का अधिकार है, और समाज के प्रत्येक वर्ग तक यह सुविधा एवं जागरूकता पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।








