
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिरनो का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण

**GRNews Network YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर, 25 अगस्त 2026 (सू0वि0)- मुख्य विकास अधिकारी श्री आलोक प्रसाद द्वारा आज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बिरनो का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों, छात्राओं की उपस्थिति, भोजन की गुणवत्ता एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कुल नामांकित छात्राओं के सापेक्ष 77 छात्राएं उपस्थित मिलीं। विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां संतोषजनक एवं व्यवस्थित पाई गईं। मुख्य विकास अधिकारी ने छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली तथा छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें चॉकलेट वितरित की। विद्यालय में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओपन जिम स्थापित कराने के लिए भी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने विद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एमडीएम (मध्याह्न भोजन) की गुणवत्ता अच्छी पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण निरंतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक प्रयास निरंतर जारी रखने पर जोर दिया। मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा उपस्थित रहे।








