♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आदिवासी समाज के उचित समस्याओं का समाधान करें सरकार* व *खरवार व गोंड़ का जाति प्रमाण पत्र बनाना सुनिश्चित करें प्रशासन== *कुंदन खरवार*

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava

ग़ाज़ीपुर। प्रादेशिक खरवार सभा उत्तर प्रदेश के जिला इकाई ग़ाज़ीपुर के तत्वाधान में विश्व आदिवासी दिवस सरजू पांडे पार्क में धूमधाम से बनाया गया आदिवासी समाज के लोगों ने सरजू पांडे पार्क में पहुंचकर विश्वआदि दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर आदिवासी समाज की समस्याओं को लेकर सदर नायब तहसीलदार विजयकांत पांडेय को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मुख्य रूप से आवासीय पट्टा, आदिवासी कल्याण योजना, जाति प्रमाण पत्र की मांग की गई साथ ही साथ 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषणा करने की बात की गयी

तत्पश्चात आदिवासी समाज के लोगों ने कहा कि हम भारत के मूल निवासी हैं परंतु अभी भी स्वतंत्रता के बाद हम सबसे पिछड़े हुए हैं जल जंगल जमीन पर हमारा अधिकार है लेकिन अवने-पवने दामों में पूंजीपतियों के हाथों में बेचने का काम हो रहा है

सभा को संबोधित करते हुए प्रादेशिक खरवार सभा उत्तर प्रदेश के जिला इकाई के जिला मंत्री गोपाल राम खरवार ने कहा कि आदिवासियों की समस्याओं को सरकार समाधान करें क्योंकि आदिवासी समाज की मूल निवासी हैं और भारत के जल जंगल जमीन पर उनका अधिकार है होना चाहिए

उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के महासचिव कुंदन खरवार ने कहा कि गोड़ और खरवार जाति का जाति प्रमाण पत्र बनाने का प्रशासन एक अवधि तय करके जारी करने का प्रयास करें नहीं तो आदिवासी समाज के लोक आंदोलन करने पर विवश होंगे

मोहम्मदाबाद विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि इस देश में आदिवासी समाज को पहला हक मिलना चाहिए परंतु आजादी के बाद अब तक यह अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है सरकार आदिवासी समाज की हर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें क्योंकि आदिवासी समाज भारत की नीव की ईंट है

कासिमाबाद इकाई के अध्यक्ष जगदीश खरवार ने कहा कि सरकार के अनुचित रवैया के कारण आदिवासी समाज और पिछड़ता जा रहा है अतः हम लोगों की समस्याओं पर ध्यान देते हुए स्थानीय एवं प्रदेश और देश की सरकार है इसका समाधान करने का उचित मापदंड अपनाते हुए काम करें

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सतीस उपाध्याय सचिन गुरुवास यादव के अलावा सुरेश खरवार अशोक खरवार अमरेश खरवार मनोज खरवार योगेंद्र खरवार बिजेंद्र खरवार दिनेश खरवार प्रेमचंद खरवार संतोष खरवार सिद्धनाथ खरवार जनार्दन खरवार सुधीर खरवार पंकज खरवार अभिमन्यु खरवार गुलाब खरवार शाहित तमाम लोग उपस्थित रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]