*गाजीपुर: जनरेटर चोरी मामले में कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग*

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चीतनाथ जेर किला पोस्ट मार्किनगंज निवासी सुनील केशरी पुत्र स्वर्गीय चेतन दास ने अपने 7.5 केवी जनरेटर की कथित चोरी के संबंध में कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत पत्र के अनुसार, प्रार्थी ने बताया है कि नए भवन निर्माण कार्य ढलाई हेतु प्रीतम नगर बंशी बाजार में सहयोग के लिए उन्होंने 7.5 केवी का जनरेटरअपने दुकान जूम स्टूडियो के पड़ोसी रोशन यादव, निवासी बेदपुरवा, से मांगकर लगाया था। आरोप है कि बाद में उक्त जनरेटर रात में अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया जिसे प्रार्थी ने चोरी की घटना बताते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर जनरेटर बरामद कराने तथा न्याय दिलाने की मांग की है।
प्रार्थी द्वारा इस संबंध में कोतवाली थाना, जनपद गाजीपुर में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया है। साथ ही जन-सुनवाई रजिस्टर में भी शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसकी प्राप्ति रसीद पर शिकायत क्रमांक 887 तथा आवेदन प्राप्ति तिथि 01 अगस्त 2026 अंकित है। मामले की जांच के लिए एक जांच अधिकारी भी नामित किए गए हैं।
प्रार्थी ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा जनरेटर बरामद कर न्याय दिलाने की मांग की है।








