♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में विकास को गति प्रदान करने के लिए 692 करोड़ की लागत के विभिन्न परियोजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर, 30 जुलाई, 2026 (सू0वि0)-गाजीपुर/लखनऊ, 30 जुलाई।   प्रदेश के  माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जनपद गाजीपुर मे एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम  संपन्न हुआ. इस दौरान उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया इसके साथ ही उन्होंने जनपद के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रो मे विकास को गति प्रदान करने के लिए  692 करोड़ लागत की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया।  एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया. प्रमाण पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा गर्भवती महिलाओ की  गोदभराई एवं नवजात शिशु का अंन्न प्रासन भी कराया गया।

मा0 मुख्यमंत्री जी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनान्तर्गत अनिमेश राय को लैपटॉप, कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत श्रीमती सुन्दरी को रूपये 7000/-का डेमो चेक व प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री कैशलेस योजनान्तर्गत आशुतोष पाण्डेय, वन्दना यादव, दिवाकर सिंह को सांकेतिक प्रमाण पत्र, पी एम सूर्य घर योजनान्तर्गत अरूंचला नन्द राय को प्रमाण पत्र , लखपति दीदी योजनान्तर्गत लखपति दीदी प्रमाण पत्र, समूह की महिला सदस्य मधुबाला को डेमो चेक , मुख्यमंत्री आवास योजना  (ग्रामीण) अन्तर्गत श्रीमती सोमारी को स्वीकृति प्रमाण पत्र, आवास योजना शहरी अन्तर्गत श्रीमती पूनम देवी को अनुदान राशि का प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना अन्तर्गत पुष्पा देवी को राजस्व विभाग की ओर से 05 लाख का डेमो चेक, अचल अवशेष प्रबन्धन योजनान्तर्गत श्री रीतेश कुमार राय को 32 लाख का डेमो चेक, स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत कंचन यादव को स्वीकृति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बृहस्पतिवार को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तहसील मोहम्मदाबाद के नवीन मंडी स्थल पर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. मा0 मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा जनपद गाजीपुर वीरो की धरती है, इस धरती को प्रमाण करते हुए उन्होने जनपद के विकास कार्याे को गति देने के उद्देश्य से गुरुवार को गाजीपुर में जनपद भ्रमण के दौरान  692 करोड़ रुपये की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया तथा सम्बोधन के दौरान उन्होने कहा कि  इन परियोजनाओं का लाभ गाजीपुर, जखनिया, मोहम्मदाबाद, सैदपुर, जमानिया, जहूराबाद व जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। सीएम ने लोकार्पण व शिलान्यास वाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। इस मौके पर सीएम ने जनपदवासियों से अपील की कि ऐसे जनप्रतिनिधि चुनिए, जो आपकी पैरोकारी कर सकें। ऐसे सांसद नहीं चाहिए, जो अवैध असलहा लाइसेंस बनाने में व्यस्त हों। ऐसे जनप्रतिनिधि नहीं चाहिए जो फर्जी लाइसेंस बनाकर जनता के घरों में डकैती व अवैध कब्जा करने का दुस्साहस करें।

 

सीएम ने कहा कि अब गाजीपुर के स्प्रिचुअल टूरिज्म से जुड़े स्थानों का विकास हो रहा है। लहुरी काशी के रूप में विख्यात गाजीपुर का अलग महत्व है। जो जनपद पौहारी बाबा का आश्रम, भगवान परशुराम, महर्षि जमदग्नि का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है।

सीएम ने कहा कि गाजीपुर को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि डबल इंजन सरकार के साथ चलिए। पहचान का संकट, नौकरी में डकैती, किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने, गरीबों का राशन खाने वाले, किसान व युवा विरोधियों को मौका न दीजिए।

मुख्यमंत्री ने वीर अब्दुल हमीद समेत रणबांकुरों व साहित्यकारों का नाम लेकर गाजीपुर की धरा को प्रणाम किया। कहा कि एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर में 12000 से अधिक सैनिक/सेनाधिकारी तथा 15000 से अधिक अवकाश प्राप्त सैनिक/सेनाधिकारी रहते हैं। गाजीपुर के रणबांकुरे देश की आजादी की लड़ाई में, कबीलाई हमले में, 1962, 1965, 1971 व 1999 के कारगिल युद्ध तथा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी पीछे नहीं हटे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा गठित आजाद हिंद फौज से भी यहां के दर्जनों युवा जुड़े।

सीएम ने कहा कि गाजीपुर की धरती सदैव से राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा का केंद्रबिंदु रही है। सीएम ने रामचरित मानस की चौपाई ‘गाधितनय मन चिंता व्यापी, हरि बिनु मरहिं न निसिचर पापी’ सुनाई। सीएम ने उस समय की कहानी भी सुनाई और कहा कि गाजीपुर ने तब भी आतंक, लूटखसोट, अराजकता के खिलाफ शंखनाद किया था, लेकिन इस धरा का नाम क्यों डूब गया? क्यों जनपद का नाम लेने से लोग कांपते और आने से डरते थे? विपक्ष पर प्रहार करते हुए सीएम ने कहा कि उन्होंने राष्ट्र नायकों के बजाय विदेशी आक्रांताओं को महिमा मंडित किया, जबकि एनडीए सरकार राष्ट्रनायकों को सम्मान देती है। 1000 वर्ष पहले राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव ने सालार मसूद को बहराइच के चित्तौरा में रौंद दिया था। उसे इस्लाम के अनुरूप सबसे कड़ी सजा दी। इसके बावजूद विपक्ष  ने महाराज सुहेलदेव के नाम पर कोई आयोजन नहीं होने दिया, बल्कि ये लोग सालार मसूद गाजी का मेला लगवाते थे। हमारी सरकार ने कहा कि सालार मसूद की नहीं, बल्कि महाराज सुहेलदेव की स्मृति में मेला लगेगा। सरकार ने बहराइच में महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक व प्रतिमा लगवाई और मेडिकल कॉलेज बनवाया। आजमगढ़ में विश्वविद्यालय का निर्माण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व गाजीपुर के तत्कालीन सांसद मनोज कुमार सिन्हा ने गाजीपुर से आनंद विहार के बीच सुहेलदेव सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन कराया और उनकी स्मृति में डाक टिकट जारी किया। सीएम ने कहा कि राष्ट्रनायकों को सम्मान देने वाला देश/समाज आगे बढ़ता है। आक्रांताओं का सम्मान करने वालों का कोई भविष्य नहीं होता। सीएम ने कहा कि अब यहां मेडिकल कॉलेज है। चारों ओर की कनेक्टिविटी फोरलेन की हो गई। गाजीपुर से तीन से साढ़े तीन घंटे में लखनऊ जा सकते हैं जबकि पहले 8-10 घंटे लगते थे। गाजीपुर से लखनऊ, काशी, गोरखपुर की यात्रा सरल हुई। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गोरखपुर-वाराणसी हाईवे भी है। सरकार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को यहां से चंदौली, वाराणसी से जोड़ते हुए शक्तिनगर तक ले जाएगी।

 

सीएम ने 10 साल पहले यूपी की हालत बताई और कहा कि अब सामने वाला यूपीवालों से गले मिलने को उतावला रहता है। अपने कार्यकर्ताओं को विकास कार्यों की लूट की छूट देने वाले हमें उपदेश न दें। विपक्ष के समय में जब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जब एक इंच काम नहीं हुआ, तब भी इन लोगों ने 3000 करोड़ का वारा-न्यारा कर दिया। हमने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बनवाया।

सीएम ने कहा कि असीम प्रतिभा के केंद्र युवाओं को यूपी में प्लेटफॉर्म मिला है। 12 वर्ष में पीएम स्टार्टअप, पीएम स्टैंडअप, डिजिटल भारत, मिशन रोजगार के तहत लाखों नौजवानों को नौकरी मिल रही है। यूपी में 9 साल में 9 लाख से ज्यादा युवाओं को बिना सिफारिश या बिना घूस दिए सरकारी नौकरी मिली है। किसानों को फसल ऋण माफी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रही है। युवाओं की ऊर्जा सकारात्मक दिशा में जाएगी तो प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित करेगी। एनडीए सरकार अच्छे प्लेटफॉर्म के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ओडीओपी, पीएम विश्वकर्मा योजना, मिशन रोजगार, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान आदि योजनाएं चल रही हैं। इन कार्यक्रमों से युवाओं का भविष्य उज्ज्वल होगा।

सीएम ने कहा कि मोदी जी ने देश में केवल चार जातियां (गरीब, किसान, महिलाएं व युवा) बताईं। देशवासियों से कहा है कि 2047 तक भारत आत्मनिर्भर व विकसित होगा। गरीबी समाप्त होगी, सभी के जीवन में खुशहाली होगी। नौजवानों को काम, किसानों को उपज का बेहतर दाम और व्यापारी सुरक्षित माहौल में व्यापार बढ़ा सकेगा। बेटी-बहनों का भरपूर योगदान होगा।

सीएम ने सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र कर उससे होने वाले लाभों को भी गिनाया। उन्होंने गाजीपुरवासियों का आह्वान किया कि सभी मिलकर विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश व विकसित गाजीपुर के सारथी बनें। नौजवान, किसान, आधी आबादी, व्यापारी विकास के लिए 10 कदम चलेंगे तो सरकार आपके साथ 100 कदम चलेगी। विकास के हर प्रस्ताव स्वीकार होंगे। त्योहारों में उपद्रव करने वाले नहीं, बल्कि इसे उत्सव में बदलने वाली सरकार चाहिए। सुरक्षा, सुशासन डबल इंजन सरकार की पहचान है और आपके जीवन में खुशहाली लाना हमारा संकल्प।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, विधायक बेदीराम, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्य़क्ष सरोज कुशवाहा जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, पूर्व विधायक जमानिया सुनीता सिंह, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सूनील सिंह, भानुप्रताप,विजेन्द्र राय, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, अभिनव सिंन्ह, पियूष राय सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण व आमजनमानस की उपस्थिति रही।

………………………………

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]