
*गुरु सेवा मानव को ऊंचाइयों तक ले जाती है चाहे सेवा छोटी ही हो ===महात्मा दयावती बाईजी *श्री हंस योग आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से संपन्न, हजारों शिष्यो श्रद्धालुओं ने किया का गुरु का दर्शन पूजन

GRNews Brodcast center & यूट्यूब चैनल editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर ।गुरु शिष्य के प्रेम विश्वास एवं समर्पण के संबंध का पावन पर्व गुरु पूर्णिमा स्थानीय श्री हंस युग आश्रम गाजीपुर में आश्रम प्रभारी महात्मा दयावती बाई के निर्देशन में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपरागत ढंग से गुरु पूर्णिमा महापर्व मनाया गया, हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं भक्तों शिष्यों ने गुरु श्री चरण पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया । इस अवसर पर श्री हंस योग आश्रम गाजीपुर की प्रभारी महात्मा दयावती बाई जी ने अपने सत्संग आशीर्वचन में बताई कि अध्यात्म का ज्ञान कराने समय समय पर समय के सद्गुरु मानव का कल्याण करने के लिए इस धरा धाम पर आते हैं,बिना गुरु के कल्याण नहीं होगा इस लिए गुरु दरबार कि सेवा करनी चाहिए चाहे छोटी सेवा ही हो मानव क़ो उचाई तक ले जाएगी श्रद्धालु भक्तों ने भजन गाते हुए झूमने लगे कार्यक्रम के बाद में प्रसाद और भंडारे का वितरण किया गया कार्यक्रम में किशोर यादव उमेश सिंह डॉक्टर शंभू नाथ अमरनाथ राजेंद्र यादव गजाधर सिंह राम अवध कृपा शंकर राय कुसुम लता सावित्री गीता फूलमती राजकुमारी शकुंतला उमेश सिंह सहित भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे ।







