
संपति ही विपत्ति का कारण : बाबा विशाल भारत

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर: आजमगढ़ जनपद के लालगंज तहसील के मई खरगपुर गांव स्थित आत्म अनुसंधान आश्रम में गुरु पूर्णिमा के पर्व श्रद्धा के साथ बुधवार को मनाया गया।आश्रम परिसर स्थित जया विजया प्रसाद में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने गुरु व गुरुपूर्णिमा के महत्व को बताया।
परम् पूज्य बाबा विशाल भारत ने अपने आशीर्वचन में कहाँ की वर्तमान में जीना सीखे व गलती को स्वीकार करना।गलती स्वीकार करने से ही उत्थान शुरू हो जाता है। संपति ही विपत्ति का कारण है।समय के साथ चले।बच्चों को संस्कारवान बनाए।सभी को वर्तमान में जीना चाहिए।सतयुग सत्य का युग था लेकिन यह झूठ का युग है।प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इस परिसर में प्रवेश करते ही ऊर्जा का संचार होता है।माता पिता बच्चों के चरित्र का निर्माण करें।क्योंकि पहले गुरु माता पिता है।संकट से केवल गुरु ही हमें बचा सकते है।परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सनातन की रक्षा सर्वपरि है।नारी के सम्मान में शक्ति पूजा होती है।








