♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*भदोही का नाम संत रविदास नगर करने पर मुख्यमंत्री का आभार* *जताया,जिला पंचायत सदस्य शैलेश कुमार ने**

G R News network editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर, 30 जुलाई, 2026 (सू0वि0)-माननीय मुख्यमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य करंडा द्वितीय शैलेश कुमार ने पत्र के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने जनपद भदोही का नाम पुनः संत रविदास नगर किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे जनभावनाओं के अनुरूप ऐतिहासिक एवं सराहनीय निर्णय बताया। शैलेश कुमार ने अपने पत्र में कहा कि गुरु रविदास जी के नाम पर स्थापित जनपद संत रविदास नगर (भदोही) का नाम पूर्व में परिवर्तित कर केवल भदोही कर दिए जाने से रविदास समाज सहित दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची थी। इससे समाज में निराशा एवं असंतोष की भावना उत्पन्न हुई थी। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी सामाजिक समरसता, समानता एवं मानवता के महान प्रतीक हैं तथा उनके नाम पर स्थापित जनपद की पहचान समाज के लिए सम्मान और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि दिनांक 29 जुलाई, 2026 को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद का नाम पुनः संत रविदास नगर किए जाने की घोषणा समाज की लंबे समय से चली आ रही भावना का सम्मान है। इस निर्णय से समस्त रविदास समाज एवं दलित समाज में हर्ष का वातावरण है और लोग स्वयं को सम्मानित एवं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। शैलेश कुमार ने पत्र के माध्यम से कहा कि यह निर्णय केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि महापुरुषों के सम्मान, सामाजिक न्याय एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का परिचायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के सम्मान एवं विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। अंत में श्री शैलेश कुमार ने समस्त रविदास समाज एवं दलित समाज की ओर से इस ऐतिहासिक एवं जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनके प्रति शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय एवं अन्य जनप्रतिनिधिगंण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]