
आगामी त्योहारों धनतेरस,दीपावली एवं छठ पूजा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा पुलिस बल के साथ किया गया पैदल गश्त, आमजन को सुरक्षा का दिलाया भरोसा ।*

G R News Network Editor In Chief Ved Prakash Srivastava
अवगत कराना है कि आज दिनांक 01.11.2026 को आगामी त्योहारों धनतेरस, दीपावली , छठ पूजा के दृष्टिगत जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर द्वारा भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त/रूट मार्च किया गया । यह पैदल गश्त थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सैनिक चौराहे से प्रारंभ होकर बड़ी बाग (चुंगी),रामलीला मैदान, लंका तिराहे से होते हुए विशेश्वरगंज तक की गई जिसमें रूट में पड़ने वाले सर्राफा दुकानों सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों का भ्रमण कर उनके संयोजको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया ।
* इस पैदल गश्त/रूट मार्च का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहार धनतेरस, दीपावली, छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराना तथा आमजन के मन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना है ।
* महोदय द्वारा भीड़भाड़ वाले मुख्य बाजारों, चौराहों तथा सार्वजनिक स्थलों पर तैनात पुलिसकर्मियों को 24 घंटे पूरी सतर्कता व सक्रियता बरतने के कड़े निर्देश दिए गए ।
* गश्त के दौरान महोदय ने आम नागरिकों, दुकानदारों व प्रबुद्ध जनों से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सभी से शांति, आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई ।
* इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, स्वाट टीम प्रभारी मय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे ।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








