♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गाज़ीपुर के समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस “राष्ट्रीय अखण्डता दिवस” के रूप में बड़े ही जोश, उत्साह और गरिमामयी वातावरण में मनाया गया।

G R News Network Editor In Chief Ved Prakash Srivastava

गाजीपुर दिनांक 31 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)- उत्तर प्रदेश शासन के राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग के निर्देशानुसार आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को जनपद गाज़ीपुर के समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस “राष्ट्रीय अखण्डता दिवस” के रूप में बड़े ही जोश, उत्साह और गरिमामयी वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे प्राथमिक विद्यालयों के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा निकाली गई भव्य प्रभात फेरी से हुई। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों ने अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और भाईचारे के नारों के साथ जन-जागरूकता फैलाई। इसके पश्चात प्रातः 9:00 बजे विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा सरदार पटेल के जीवन-दर्शन, राष्ट्रीय एकता और अखण्डता पर आधारित स्लोगन संकलन एवं लेखन गतिविधि का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सरदार पटेल जी ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का जो ऐतिहासिक कार्य किया, वह भावी पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय अखण्डता की शपथ दिलाई गई तथा देश की संप्रभुता व एकता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। जनपद के समस्त विकास खण्डों में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]